इस वैलेंटाइन अपने हाथों से बनाकर पार्टनर को खिलाएं ओट्स चॉकलेट केक

Valentine’s Day Special Cake: वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट और फूलों के साथ अपने पार्टनर के लिए तैयार करें ये ओट्स चॉकलेट केक. आइए जानते हैं केक को बनाने का तरीका.

Valentine’s Day Special Cake: वैलेंटाइन डे एक खास मौका होता है जब अपने प्यार ले लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं. दो दिन बाद यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. इस दिन आप अपने हाथों से मीठे में कुछ बनाकर अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं. आप घर पर आसानी से केक तैयार कर सकते हैं. वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बिना मैदा के टेस्टी ओट्स चॉकलेट केक घर पर आसानी से तैयार करें और इस दिन को यादगार बनाएं. शाम के टाइम में आप इसे बनाकर उन्हें सर्व करें. इस स्वीट सरप्राइज देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. 

ओट्स चॉकलेट केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ओट्स- 1 कप
  • कोको पाउडर- आधा कप
  • पिसी हुई चीनी- स्वादानुसार 
  • दूध- जरूरत के अनुसार  
  • तेल या पिघला हुआ बटर- आधा कप 
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • दही- आधा कप
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच 
  • वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच 
  • नमक- चुटकी भर
  • चॉकलेट चिप्स – 2 बड़े चम्मच

ओट्स चॉकलेट केक को कैसे तैयार करें?

  • ओट्स चॉकलेट केक को बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को मिक्सी जार में डालें और बारीक पीसकर पाउडर बना लें. 
  • इसे आप बाउल में निकाल लें. इसके बाद आप इसमें कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, पिसी हुई चीनी और नमक को मिला लें. 
  • अब इसमें आप चीनी, दही और तेल डालकर मिला लें. जरूरत के अनुसार दूध डालकर केक का घोल तैयार करें. फिर वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. 
  • कड़ाही को ढककर 10 मिनट के लिए गर्म करें. 
  • अब केक टिन को तेल से ग्रीस करें और थोड़ा सूखा आटा या ओट्स पाउडर को छिड़क दें. वैलेंटाइन के मौके के लिए आप हार्ट शेप के केक टिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • केक टिन में घोल को डाल दें. ऊपर से चॉकलेट चिप्स मिला दें. 
  • पहले से गर्म कड़ाही में एक छोटा सा स्टैंड रखें. इसके ऊपर आप केक टिन को रख दें. धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक केक को बेक करें. कड़ाही से ढक्कन हटा लें. केक में टूथपिक डालकर चेक करें. अगर साफ निकल आए तो केक तैयार है. केक को ठंडा होने दें फिर टिन से निकाल लें. 
  • ओट्स चॉकलेट केक के ऊपर आप चॉकलेट सॉस डालकर सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन की शाम में बनाएं रोज टी, रोमांस से भर जाएगी हर चुस्की

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >