Valentine’s Week List 2026: वैलेंटाइन वीक फरवरी महीने में आने वाला एक खास हफ्ता होता है, जिसमें लोग अपने प्यार और भावनाओं को खुलकर जाहिर करते हैं. यह हफ्ता हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है. इन दिनों में लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और चाहने वालों को छोटे-छोटे तोहफे देकर या अच्छा समय बिताकर अपनी भावनाएं बताते हैं. वैलेंटाइन वीक का मकसद सिर्फ प्यार जताना ही नहीं, बल्कि रिश्तों को और मजबूत बनाना भी होता है. यही वजह है कि यह हफ्ता लोगों के लिए खास और यादगार माना जाता है. इस आर्टिकल में आपको हम पूरे वैलेंटाइन वीक के बारे में बताएंगे कि कैसे कब आप आने चाहने वाले से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.
वैलेंटाइन वीक कब शुरू होता है?
वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है. यानी पूरे 7 दिन प्यार के नाम होते हैं और हर दिन का अपना अलग महत्व होता है.
वैलेंटाइन वीक के सभी दिन
- 7 फरवरी – रोज डे: प्यार की शुरुआत गुलाब देकर की जाती है.
- 8 फरवरी – प्रपोज डे: अपने दिल की बात कहने का दिन.
- 9 फरवरी – चॉकलेट डे: रिश्तों में मिठास घोलने का मौका.
- 10 फरवरी – टेडी डे: प्यारा-सा तोहफा देकर खुशी बांटने का दिन.
- 11 फरवरी – प्रॉमिस डे: साथ निभाने के वादों का दिन.
- 12 फरवरी – हग डे: बिना शब्दों के प्यार जताने का तरीका.
- 13 फरवरी – किस डे: रिश्ते को और गहरा बनाने का दिन.
- 14 फरवरी – वैलेंटाइन डे: प्यार का सबसे खास दिन.
वैलेंटाइन वीक क्यों है खास?
वैलेंटाइन वीक सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है. इस दौरान लोग अपने पार्टनर के अलावा दोस्तों, परिवार और चाहने वालों के प्रति भी प्यार और सम्मान जताते हैं. छोटे-छोटे तोहफे, मैसेज और साथ बिताया गया समय इस हफ्ते को यादगार बना देता है. अगर आप अपने जज्बात खलकर जाहीर करना चाहते हैं, तो वैलेंटाइन वीक इसके लिए सबसे सही समय माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Long Dress : वैलेंटाइन डे पर शार्ट ड्रेस नहीं पहनना चाहती तो ट्राई करें ये लॉन्ग आउटफिट्स
