Valentine Day Beauty Tips: वैलेंटाइन डे की डेट नाइट पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा सबसे बेस्ट और ग्लोइंग दिखे. लेकिन पार्लर के महंगे फेशियल के बजाय, अगर आप प्राकृतिक तरीके से निखार पाना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में ही इसका राज छिपा है. चेहरे की थकान और डलनेस दूर करने के लिए घर की बनी कुछ चीजें जादू जैसा असर दिखाती हैं. अगर आप भी इस खास मौके पर अपनी स्किन पर सेलिब्रिटी जैसी चमक चाहते हैं, तो ट्राई करें ये 5 आसान और असरदार होममेड फेस पैक. ये न केवल आपकी स्किन को फ्रेश कर देंगे, बल्कि आपको देंगे एक परफेक्ट वैलेंटाइन डे ग्लो.
पपीता और शहद का पैक | Papaya and Honey Face Pack
इंस्टेंट ग्लो के लिए पपीता सबसे बेस्ट माना जाता है. पपीते के टुकड़े को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें. यह डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर तुरंत चमक लाता है.
बेसन और दही का उबटन | Besan and Curd Face Pack
यह पैक स्किन की गहरी सफाई के लिए बेस्ट है. दो चम्मच बेसन में थोड़ा दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर उतारें. इससे चेहरे का कालापन दूर होगा और स्किन सॉफ्ट बनेगी.
कॉफी और एलोवेरा जेल | Coffee and Aloe Vera Pack
अगर चेहरे पर थकान दिख रही है, तो कॉफी पैक जादू की तरह काम करता है. एक चम्मच कॉफी पाउडर में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाएं. यह पैक चेहरे की सूजन कम करता है और स्किन को टाइट बनाता है जिससे आप डेट नाइट के लिए फ्रेश नजर आते हैं.
ओट्स और दूध का पैक | Oats and Milk Face Pack
सेंसिटिव स्किन के लिए यह पैक बहुत फायदेमंद है. ओट्स को पीसकर उसमें कच्चा दूध मिलाएं और पेस्ट बना लें. यह स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे अंदर से पोषण देता है. इससे चेहरे पर एक हेल्दी ग्लो नजर आता है.
केला और गुलाब जल | Banana and Rose Water Pack
रूखी त्वचा वालों के लिए पका हुआ केला किसी वरदान से कम नहीं है. आधे केले को मैश करें और उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और चेहरे पर गुलाबी निखार आता है.
