मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

मूंगफली से बनाना है मीठी या नमकीन रेसिपी, तो इस आर्टिकल की मदद से कुछ आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. आइए जानते हैं मूंगफली से टेस्टी डिश बनाने की विधि.

अधिकतर लोगों को मूंगफली खाना बहुत पसंद होता है, कुछ लोग इसे सिर्फ स्नैक्स के तौर पर खाते है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मूंगफली से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी भी बनाई जा सकती हैं. जी हां, अगर आप भी मूंगफली से कुछ आसान और टेस्टी डिश घर पर ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंगफली से बनने वाली ये रेसिपी आइडियाज आपके लिए बेस्ट है.

मूंगफली की चटनी बना सकते हैं 

मूंगफली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को हल्का भून लें और इसका छिलका निकाल लें. अब आप एक मिक्सर में मूंगफली, लहसुन, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर पीस लें. तैयार चटनी को आप डोसा, इडली या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मूंगफली सलाद ट्राई करें 

मूंगफली सलाद बनाने के लिए उबली या भुनी हुई मूंगफली लें. अब एक कटोरी लेकर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाएं. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. ये मूंगफली का सलाद खाने में बहुत टेस्टी और हेल्दी लगता है. 

मूंगफली चिक्की तैयार करें 

मूंगफली चिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंगफली को कड़ाही में गरम करके हल्का भून लें और इसे ठंडा होने के बाद छिलका निकाल दें. अब एक कड़ाही में गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण को घी लगी हुई थाली या प्लेट में फैलाएं और बेलन की मदद से पतला कर लें. थोड़ा ठंडा होने पर इसे चाकू से अपनी पसंद के आकार में काट लें. तैयार है आपकी कुरकुरी और स्वादिष्ट मूंगफली चिक्की. 

मूंगफली का लड्डू बनाएं 

मूंगफली का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को भूनकर इसका छिलका निकाल लें और दरदरा मिक्सी में पीस लें. अब इसमें गुड़ का पिघला हुआ मिश्रण मिलाएं और छोटे-छोटे लड्डू बना लें. तैयार है आपका घर पर बना मूंगफली लड्डू. ये लड्डू खाने में बहुत टेस्टी लगता है और आप इसे कुछ दिनों के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सिंपल पूरी से हटकर बनाएं ये टेस्टी और अलग-अलग तरह की पूरियां

यह भी पढ़ें: अनानास और दही से बनाएं शेफ विकास खन्ना का कूलिंग ड्रिंक – एक घूंट में मिलेगी ठंडक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >