मानसून में डैंड्रफ से हैं परेशान? स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

बारिश में डैंड्रफ, खुजली और पपड़ी से परेशान? जानें मानसून में बालों को झड़ने से रोकने के आसान उपाय और स्कैल्प की देखभाल कैसे करें.

Monsoon Hair Care Tips: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बालों और स्कैल्प की परेशानियां भी बढ़ा देता है. इस दौरान हवा में नमी ज्यादा होने के कारण स्कैल्प पर फंगस तेजी से पनप सकता है. यही वजह है कि कई लोगों को डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प पर पपड़ी जमने की समस्या होने लगती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में कुछ आसान आदतें अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

एंटीफंगल शैंपू का करें इस्तेमाल

अगर मानसून में डैंड्रफ बढ़ गया है, तो सप्ताह में 2 बार एंटीफंगल शैंपू का इस्तेमाल करें. शैंपू लगाने के बाद उसे तुरंत न धोएं. इसे 3 से 5 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें, ताकि यह अच्छी तरह असर कर सके.

स्कैल्प को गीला न रहने दें

बारिश में भीगने या बाल धोने के बाद बालों को लंबे समय तक गीला न रखें. गीला स्कैल्प फंगस बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बनाता है. इसलिए बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह सुखाएं. जरूरत हो तो कम तापमान पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ज्यादा तेल लगाने से बचें

मानसून में स्कैल्प पर ज्यादा तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है. अगर तेल लगाना जरूरी हो तो केवल बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं. स्कैल्प पर भारी मात्रा में तेल लगाने से बचें.

खानपान का रखें ध्यान

सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, सही डाइट भी जरूरी है. भोजन में जिंक, विटामिन बी6 और बी12 से भरपूर चीजें जैसे दालें, कद्दू के बीज, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें. वहीं मीठी और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजों का सेवन कम करें.

लगातार खुजली को नजरअंदाज न करें

अगर डैंड्रफ के साथ तेज खुजली, लालपन या मोटी पीली पपड़ी दिखाई दे रही है, तो इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. यह किसी स्कैल्प संबंधी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: बारिश में कपड़ों की बदबू होगी छूमंतर, बस 5 रुपये की इस चीज का करें इस्तेमाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >