झील के बीचो-बीच बना है त्रिपुरा का सुंदर नीर महल, मनोरम दृश्य देखने देश-विदेश से आते हैं टूरिस्ट

नीर महल की खूबसूरती पूरी दुनिया में विख्यात है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं. झील के बीच इसका निर्माण राजा बिक्रम किशोर देबबर्मण ने 1930 में कराया था. सबसे बड़ी बात की जितना सुंदर यह महल है इसे बनाया भी उतने ही बेहतरीन तरीके से गया है.

त्रिपुरा का रुद्रसागर झील जितना विख्यात है उतना ही आकर्षण का केन्द्र है उस झील पर बना नीर महल. जी हां.. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दशकों पहले बना नीर महल आज भी अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. पहले यहां सैलानियों का आना कम ही हो पाता था, लेकिन अपनी खूबसूरती के लिए यह काफी विख्यात है. हालांकि हाल के कुछ सालों में इसे देखते देश विदेश से काफी सैलानी आने लगे हैं.  

1930 में हुआ था महला का निर्माण: नीरमहल त्रिपुरा के रुद्रसागर झील पर बना है. पानी के मध्य स्थित यह सुंदर महल काफी मनमोहक है. इसे देखने आने वाले इसकी सुंदरता को देखते रह जाते हैं. पानी के ऊपर बना नीर महल देखने से किसी किले के समान दिखाई देता है. इसका निर्माण 1930 में हुआ था. इसे बनाने में 8 साल का समय लगा था. दरअसल, गर्मी से बचने के लिए इसका निर्माण किया गया था. भीषण गर्मी से बचने के लिए राजपरिवार के लोग यहां रहते थे.

बिक्रम किशोर देबबर्मण ने बनवाया था नीर महल: नीर महल की खूबसूरती पूरी दुनिया में विख्यात है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं. झील के बीच इसका निर्माण राजा बिक्रम किशोर देबबर्मण ने 1930 में कराया था. सबसे बड़ी बात की जितना सुंदर यह महल है इसे बनाया भी उतने ही बेहतरीन तरीके से गया है. इसकी निर्माण बलुआ पत्थर और संगमरमर से हुआ है.  

Also Read: Nagaland Elections: विपक्ष पर भड़के JP नड्डा, कहा- नाकाबंदी और टारगेट किलिंग के लिए जानी जाती थी पिछली सरकार

भव्य गुंबद और टॉवर बढ़ाते हैं खूबसूरती: पानी में बने इस महल के टावर, बालकनी, पुल, गुंबद और पवेलियन इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं. पानी के बीच में बने होने के कारण खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है. महल के चारों ओर रंग बिरंगे फूल लोगों को आकर्षित करते हैं. यह खूबसूरत और भव्य महल किसी किले से कम नहीं है. इस महल को मुगल और हिंदू स्थापत्य कला और डिजाइन से बनाया गया है. जो इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं. अगर आप भी त्रिपुरा जाएं तो इस महल को देखना ना भूलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >