समर सीजन में दिखना है स्टाइलिश तो ट्राय करें ये 5 ट्रेंडिंग ड्रेस

गर्मी के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ आरामदायक कपड़े पहनना भी जरूरी होता है. अगर आप भी समर सीजन में अपने लुक को अपडेट करना चाहती हैं, तो जानिए ऐसी 5 ट्रेंडिंग समर ड्रेस के बारे में जो गर्मी में आपको कूल, आरामदायक और फैशनेबल बनाए रखेंगी.

Trending Summer Dresses for Women: गर्मी का मौसम आते ही कपड़ों के चुनाव में खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है. इस मौसम में ऐसे कपड़े पहनना बेहतर होता है जो हल्के, ढीले और आरामदायक हों ताकि शरीर को ठंडक मिल सके और पसीना भी कम आए. साथ ही अगर आउटफिट ट्रेंडिंग और स्टाइलिश हो तो लुक और भी बेहतर लगने लगता है. अगर आप भी गर्मियों में कंफर्ट के साथ फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो इन  समर ड्रेस को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें.

गर्मी में भारी कपड़ों को कहें अलविदा, ट्राई करें ये हल्की और ट्रेंडी ड्रेस (Trending Dresses Outfits for Women)

1. कॉटन कुर्ती (Cotton Kurti)

गर्मी में पहनने के लिए कॉटन कुर्ती के बेस्ट डिजाइन

गर्मी के मौसम में कॉटन कुर्ती सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रेस में से एक है. इसका हल्का और आरामदायक फैब्रिक शरीर को ठंडक देता है. हल्के रंगों और खूबसूरत प्रिंट वाली कॉटन कुर्ती पहनने से लुक भी अट्रैक्टिव लगता है और दिनभर आराम भी बना रहता है.

2. फ्लोरल मिडी ड्रेस (Floral Midi Dress)

फ्लोरल मिडी ड्रेसेस फॉर वुमन

समर सीजन में फ्लोरल प्रिंट का ट्रेंड हमेशा बना रहता है. फ्लोरल मिडी ड्रेस दिखनें में बेहद स्टाइलिश लगती है और गर्मियों में पहनने के लिए भी काफी आरामदायक होती है. इसे आप आउटिंग, ब्रंच या कैजुअल डे वियर के रूप में आसानी से पहन सकती हैं.

3. ए-लाइन ड्रेस (A-Line Dress)

न्यू ए-लाइन ड्रेस

ए-लाइन ड्रेस का ढीला और फ्लोई पैटर्न गर्मियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह ड्रेस ऊपर से फिट और नीचे से थोड़ी फैली हुई होती है, जिससे पहनने में आराम मिलता है और लुक भी एलिगेंट दिखाई देता है. यह लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है.इसमें कट वाली ड्रेस अभी काफी पसंद की जा रही है.

4. कॉटन साड़ी (Cotton Saree)

गर्मी में पहनने के लिए कॉटन साड़ी

अगर आप एथनिक लुक पसंद करती हैं, तो कॉटन साड़ी मार्च और गर्मियों के मौसम के लिए एक शानदार विकल्प है. यह हल्की और पहनने में आरामदायक होती है, जिससे आप पूरे दिन सहज महसूस करती हैं. हल्के रंगों और सिंपल डिजाइन वाली कॉटन साड़ी समर फैशन में खास जगह रखती है.

5. मैक्सी ड्रेस (Maxi Dress)

न्यू मैक्सी ड्रेसेस फॉर समर

मैक्सी ड्रेस गर्मियों में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाली ड्रेस में से एक है. इसका लंबा और ढीला डिजाइन आपको कंफर्ट देने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देता है.

यह भी पढ़ें: कम बजट में चाहिए रॉयल लुक? सारा अली खान के ये 5 कुर्ता सेट देंगे परफेक्ट एथनिक स्टाइल

यह भी पढ़ें: Indo Western Dresses for Women: शादी–रिसेप्शन के लिए बेस्ट फैशन ट्रेंड क्या है? देखिए न्यू इंडो वेस्टर्न आउट्फिट के बेस्ट ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >