IRCTC Bali Tour Package: बाली घूमने का मौका वो भी इतने कम पैसों में, अभी देखें ये शानदार पैकेज

IRCTC Bali Tour Package: अगर आप बाली के सुंदर नजरों और वहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट है.

IRCTC Bali Tour Package: आईआरसीटीसी की ओर से हमें हमेशा ही एक से बढ़कर एक शानदार पैकेज देखने को मिलते हैं, अब फिर से आईआरसीटीसी गर्मियों में घूमने के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है जिसमें आप बाली की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं,ऐसे में जानें कितना होगा किराया और इस ट्रिप से जुड़ी अन्य जानकारियां.

आईआरसीटीसी के इस शानदार बाली टूर पैकेज का नाम है ब्लिसफुल बाली एक्स कोलकाता, यानि कि इसमें आप कोलकाता से बाली तक फ्लाइट से यात्रा करेंगे, बता दें कि ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है.

इस पैकेज में यात्रियों के रुकने के लिए खास 3 स्टार होटल में व्यवस्था की जाएगी और उन्हें घूमने के लिए वहां पर हरदम एसी बस की सुविधा मिलेगी.

पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दी जा रही है , ये ट्रिप 11 अगस्त से कोलकाता से शुरू होगी.

Also Read: IRCTC Kashmir Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में करें कश्मीर की वादियों का भ्रमण, जानें कितना होगा किराया

बाली के इस टूर पैकेज का किराया एक व्यक्ति के लिए 95,100 रुपए होगा, दो लोग अगर साथ जाते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 81,700 रुपए होगा.

Also Read: IRCTC Shimla-Manali Tour Package: गर्मियों में देखें शिमला-मनाली के हसीन वादियों का नजारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >