Sher Shah Suri Tomb Tour: शेर शाह सूरी का मकबरा इसलिए है खास, कहा जाता है भारत का दूसरा ताजमहल

Sher Shah Suri Tomb Tour:  इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण शेर शाह सूरी का मकबरा सासाराम शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. इसे बोलचाल की भाषा में भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है. करीब 52 एकड़ में फैले सरोवर के बीच में स्थित यह मकबरा 122 फीट ऊंचा है.

Sher Shah Suri Tomb:   भारत विविधता वाला देश है और विभिन्न संस्कृतियां इसकी खूबसूरती को बखूबी बयान करती हैं. इस देश में कई ऐसे मशहूर और पुराने मकबरे हैं, जिन्हें देखा जाना चाहिए.रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित शेरशाह सूरी का विशाल मकबरा देखने लायक है. इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण ये मकबरा शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. इसे बोलचाल की भाषा में भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है. 52 एकड़ तलाब के बीचो-बीच स्थित शेरशाह सूरी का यह मकबरा विश्व के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक माना जाता है.

क्यों खास है शेर शाह सूरी का मकबरा

अपने ऐतिहासिक महत्व और बेजोड़ स्थापत्य कला के कारण यह देश की प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहरों में से एक है. यह देश के बेहतरीन स्मारकों में से एक है. वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल खान ने इस मकबरे का डिजाइन तैयार किया था. करीब 52 एकड़ में फैले सरोवर के बीच में स्थित यह मकबरा 122 फीट ऊंचा है. बीजापुर गुंबद के बाद शेरशाह सूरी के मकबरे का गुंबद दूसरे नंबर पर आता है.

कौन थे शेर शाह सूरी?

कहा जाता है कि शेर शाह सूरी का जन्म लगभग 1472 ईस्वी में हुआ था, जिन्हें बचपन में फरीद खांके नाम से पुकारा जाता था. हालांकि इसके जन्म वर्ष और जगह दोनों को लेकर मतभेद है कोई कहता है कि इनका जन्म 1486 ईस्वी में हुआ था. वह बहुत ही कुशल सैन्य, निर्भिक, बहादुर, बुद्धिमान व्यक्ति थे. उनके दादा का नाम इब्राहिम सूरी और पिता का नाम हसन खान सूरी, जो सुल्तान बहलोल लोदी के समय 1482 ईस्वी में अफगानिस्तान के सरगरी से रोजगार की तलाश में भारत आए थे.

भारत में उन्होंने महाबत खां सूरी व जमाल खां के यहां नौकरी की. फिर 1499 ई. में जमाल खां ने हसन खां को सासाराम (सासाराम) का जागीरदार बना दिया था. शेर शाह का बचपन यही बीता और वहां का जागीरदार भी बना था. फिर सन 1540 में हुमायूं को पराजित कर शेर शाह ने दिल्ली की गद्दी पर बैठ हिंदुस्तान पर लगभग 5 साल तक राज किया था.

शेर शाह सूरी मकबरे का इतिहास

शेर शाह सूरी एक पठान योद्धा था यानि वह पठान खानदान से ताल्लुक रखता था और मुगलों का बादशाह था. शेर शाह सूरी ने लगभग पांच साल 1540 से लेकर 1545 तक शासन किया था और साल 1545 में उनकी मृत्यु हो गई थी. अपनी हुकूमत के दौरान उन्होंने बिहार में शेरशाह सूरी नाम से एक मकबरा बनवाया था, जिसका वास्तुकार (बनाने वाला) अलीवाल खान है.

अलीवाल खान ने लाल बलुआ पत्थर से इस मकबरे का निर्माण किया था. यह मकबरा भारतीय-इस्लामिक शैली में निर्मित किया गया है, जो झील के बीचो-बीच स्थित है. इस मकबरे की यही खूबसूरती लोगों को काफी आकर्षित करती है. इसलिए लोग दूर-दूर से इस मकबरे को देखने आते हैं.

कैसी है वास्तुकला?

हज़ारों लोग इस मकबरे की खूबसूरती को दूर-दूर से निहारने आते रहते हैं. अगर हम इसकी खूबसूरती के साथ वास्तुकला की बात करें, तो यह मकबरा तीन मंजिला बना हुआ है और यह ऊपर से कंगूरेदार मुंडेर से घिरा है. मकबरे के अंदर दक्षिण-पूर्वी दिशा के गलियारे से सीढ़ियां भी बनाई गई हैं ताकि आसानी से ऊपर नीचे किया जा सके. इसके अलावा, मकबरे के मुख्य गुम्बद के चारों ओर अष्टभुज के किनारों पर आठ स्तंभ वाले गुम्बद बनाए गए हैं. दीवारों और गुम्बद के भीतरी भाग को कुरान के शिलालेखों से भी उकेरा गया है. साथ ही, उन्हें सुंदर और रुचिपूर्ण पुष्प डिजाइनों से भी सजाया गया है.

अगर हम इस मकबरे की ऊंचाई की बात करें तो इस मकबरे की ऊंचाई चबूतरे के ऊपर से कुल 120 फीट है और पानी से इसकी ऊंचाई लगभग 150 फीट है. साथ ही, इस मकबरे की नक्काशी व शिल्पकला पर्यटकों को अफगान स्थापत्य कलाकी जानकारी देती है।

कैसे पहुंचें सासाराम

रेल- शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम शहर के पास है. पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन और गया जंक्‍शन रेलखंड पर सासाराम एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है. दिल्ली-कोलकाता के बीच चलने वाली ज्यादातर ट्रेन सासाराम होते हुए जाती हैं. स्टेशन से ऑटो या रिक्शा से मकबरा तक जा सकते हैं.

सड़क- सासाराम नेशनल हाइवे 2 (जीटी रोड) पर स्थित है. यहां से आप वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और पटना आसानी से जा सकते हैं.

हवाई मार्ग- सासाराम का नजदीकी हवाई अड्डा गया और वाराणसी है. गया करीब 100 किलोमीटर, वाराणसी 120 किलोमीटर और पटना करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है. सासाराम के लोग पटना से ज्यादा वाराणसी से जुड़े रहते हैं.

कब पहुंचे सासाराम-

बिहार में गर्मी ज्यादा पड़ती है और बरसात में बाढ़ का मौसम रहता है इसलिए यहां सितंबर से अप्रैल के बीच आना बेहतर रहता है. वैसे कैमूर हिल्स पर बरसात के समय काफी रोमांचक माहौल रहता है. अगर आपको बारिश से प्यार है तो बरसात में भी यहां आ सकते हैं.

खुलने का समय- सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

कब पहुंचे सासाराम

बिहार में गर्मी ज्यादा पड़ती है और बरसात में बाढ़ का मौसम रहता है इसलिए यहां सितंबर से अप्रैल के बीच आना बेहतर रहता है. वैसे कैमूर हिल्स पर बरसात के समय काफी रोमांचक माहौल रहता है. अगर आपको बारिश से प्यार है तो बरसात में भी यहां आ सकते हैं.

खुलने का समय- सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

सासाराम के आसपास दर्शनीय स्थल

शेरशाह सूरी का मकबरा के साथ ही रोहतास जिले में कई दर्शनीय पर्यटक स्थल हैं. आप यहां माँ ताराचंडी का मंदिर, रोहतास गढ़ का किला, इन्द्रपुरी डैम, पायलट बाबा का मंदिर, गुप्ता धाम, कैमूर हिल्स और मांझार कुंड भी देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >