आलू उबालने से पहले कर लें ये छोटा काम, छिलका निकलेगा फटाफट

उबले आलू का छिलका निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है और आलू भी साथ निकलने लगता है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो आलू उबालने से पहले कुछ आसान बातों का ध्यान रखें. इन छोटे किचन टिप्स से छिलका जल्दी और आसानी से उतर जाएगा.

Kitchen Tips: आलू उबालना तो बेहद आसान काम है, लेकिन कई बार इन्हें छीलना सिरदर्द बन जाता है. गर्म आलू हाथ में लेने में परेशानी होती है और ठंडा होने के बाद भी अगर छिलका चिपका रहे, तो आलू का काफी हिस्सा भी उसके साथ निकल जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आलू उबालने के तरीके में थोड़ा बदलाव करके देखिए.

आलू का इस्तेमाल घर में बनने वाली कई डिशेज में होता है. पराठे हों, टिक्की हो, चाट हो या फिर सब्जी, उबले आलू की जरूरत अक्सर पड़ती है. ऐसे में आलू अच्छी तरह उबलने के साथ-साथ आसानी से छिल जाए, तो काम काफी आसान हो जाता है.

उबालने से पहले करें छोटी-सी तैयारी

आलू को सीधे पानी में डालकर उबालने के बजाय पहले उसे अच्छी तरह धो लें. इसके बाद हर आलू के बीच में चाकू से हल्की-सी लाइन बना दें. ध्यान रखें कि कट बहुत गहरा न हो. बस इतना कट लगाएं कि छिलके की ऊपरी परत हल्की-सी कट जाए.

अब सभी आलू को एक बर्तन में डालकर पानी भरें और उबालने के लिए रख दें. कोशिश करें कि एक साथ लगभग एक जैसे आकार के आलू ही उबालें. इससे सभी आलू करीब-करीब एक ही समय में पकेंगे.

उबलने के बाद तुरंत करें ये काम

आलू पकने के बाद उन्हें गर्म पानी में ज्यादा देर तक न छोड़ें. पानी निकालकर आलू को कुछ देर ठंडे पानी में डाल दें. इससे आलू का तापमान जल्दी कम होगा और छिलका ढीला पड़ने लगेगा.

अब जिस जगह आपने हल्का कट लगाया था, वहीं से छिलका पकड़कर खींचें. ज्यादातर मामलों में छिलका आसानी से एक साथ निकल जाएगा. इससे न तो बार-बार चाकू चलाने की जरूरत पड़ेगी और न ही आलू का ज्यादा हिस्सा बर्बाद होगा.

हाथ जलने का डर हो तो अपनाएं ये तरीका

अगर आप गर्म आलू को संभालने में असहज महसूस करती हैं, तो उसे सीधे हाथ में लेने की जरूरत नहीं है. आलू को किसी साफ सूती कपड़े पर रखकर कुछ देर रहने दें. पानी सूखने के बाद उसे कपड़े की मदद से पकड़कर भी छील सकती हैं.

ध्यान रखें कि आलू को जरूरत से ज्यादा न उबालें. बहुत ज्यादा पकने पर वह नरम होकर टूटने लग सकता है और छिलका उतारते समय आलू भी साथ निकलने लगता है. थोड़ी-सी तैयारी और सही तरीके से ठंडा करने पर यह काम काफी आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हर बार देर से गलती है दाल? कुकर में ये गड़बड़ी हो सकती है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >