इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है

Teej Hairstyle Ideas: इस तीज पर अपने लुक को बनाएं और भी खास. देखें 4 आसान और खूबसूरत हेयरस्टाइल आइडियाज जो आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगे.

Teej Hairstyle Ideas: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही महिलाएं अपनी साड़ी, चूड़ियों, मेहंदी और गहनों की तैयारी शुरू कर देती हैं. इस दिन सजने-संवरने का अलग ही उत्साह होता है. अगर आप भी इस तीज पर अपने ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा और खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान और खूबसूरत हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं.

गजरे वाला जुड़ा 

तीज के मौके पर गजरे से सजा हुआ जुड़ा हमेशा ही खूबसूरत लगता है. इसके लिए बालों को पीछे ले जाकर एक साफ-सुथरा जुड़ा बना लें. अब जुड़े के चारों तरफ चमेली या मोगरे का गजरा (Teej Hairstyle Ideas) लगा दें. माथे पर छोटी-सी बिंदी और कानों में झुमके के साथ यह हेयरस्टाइल बेहद प्यारा लगेगा. 

PC: AI Generated

साइड ब्रेड के साथ लगाएं फूल

अगर आपको खुले बाल पसंद हैं, तो साइड ब्रेड एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बालों को एक तरफ से लेकर हल्की-सी चोटी बना लें और उसमें छोटे-छोटे फूल लगा दें. बाकी बालों को खुला रखा जा सकता है. चाहें तो बालों के सिरों पर हल्की वेव्स भी बना सकती हैं.

PC: AI Generated

चोटी में लगाएं गजरा (Teej Hairstyle Ideas)

लंबे बाल हैं तो साधारण चोटी को भी तीज के लिए खास बनाया जा सकता है. बालों में बीच की मांग निकालकर उन्हें तीन हिस्सों में बांटें और लंबी चोटी बना लें. अब चोटी के बीच-बीच में छोटे फूल या पतला गजरा लगाएं. इसके साथ मांग टीका पहनेंगी तो पूरा लुक और भी सुंदर लगेगा.

PC: AI Generated

लो बन के साथ लगाएं हेयर एक्सेसरी

अगर आपको बहुत ज्यादा फूल लगाना पसंद नहीं है, तो सिंपल लो बन (Teej Hairstyle Ideas) ट्राई कर सकती हैं. बालों को गर्दन के पास बांधकर छोटा-सा जुड़ा बना लें. इसके ऊपर कोई सुंदर हेयर पिन, मोती वाली एक्सेसरी या छोटा फूल लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >