तीज पर कपल्स ऐसे कराएं फोटोशूट, तस्वीरों में दिखेगा प्यार और परफेक्ट लुक

Teej Couple Photoshoot Ideas: इस तीज पर अपने पार्टनर के साथ फोटोशूट को बनाएं खास. यहां देखें फोटो क्लिक कराने के बेहतरीन कपल फोटोशूट आइडियाज.

Teej Couple Photoshoot Ideas: तीज का त्योहार आते ही सजने-संवरने और खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कराने का क्रेज भी बढ़ जाता है. खासकर कपल्स के लिए यह दिन अपने रिश्ते की खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद करने का अच्छा मौका होता है.

अगर आप भी इस तीज पर अपने पार्टनर के साथ फोटोशूट कराने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए किसी महंगे स्टूडियो की जरूरत नहीं है. घर की बालकनी, छत, गार्डन या किसी खूबसूरत जगह पर भी थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और खूबसूरत फोटोशूट आइडिया. 

एक जैसे रंगों में करें ट्विनिंग

कपल फोटोशूट के लिए ट्विनिंग हमेशा अच्छी लगती है. तीज के मौके पर पत्नी हरे रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं और पति उसी रंग की शर्ट या कुर्ता पहन सकते हैं. दोनों के कपड़ों में एक जैसा रंग होने से तस्वीर काफी खूबसूरत आएगी. अगर पूरा आउटफिट मैच नहीं करना चाहते तो सिर्फ दुपट्टे, स्टोल या एक्सेसरीज से भी ट्विनिंग कर सकते हैं. 

PC: AI Generated

झूले के साथ बनाएं खूबसूरत पोज

तीज पर झूले का खास महत्व होता है. अगर घर या आसपास कहीं सजा हुआ झूला है तो उसके पास कपल फोटो जरूर क्लिक करें. पत्नी झूले पर बैठ सकती हैं और पति पास खड़े होकर कैमरे की तरफ देख सकते हैं. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: गैस की झंझट, न ज्यादा सामान की जरूरत, ऐसे घर पर बनाएं राखी स्पेशल चॉकलेट मिठाई

पूजा के दौरान कैप्चर करें मोमेंट (Teej Couple Photoshoot Ideas)

फोटोशूट को सिर्फ रोमांटिक पोज तक सीमित रखने के बजाय पूजा के कुछ खूबसूरत पलों को भी कैमरे में कैद करें. पूजा की थाली सजाते हुए, साथ में दीपक जलाते हुए या पूजा की तैयारी करते हुए फोटो क्लिक की जा सकती है. ऐसी तस्वीरें ज्यादा नेचुरल और यादगार लगती हैं. 

PC: AI Generated

ट्रेडिशनल आउटफिट में कपल पोज

तीज पर ट्रेडिशनल कपड़ों में कपल फोटो काफी खूबसूरत लगती है. पत्नी हरे रंग की साड़ी के साथ चूड़ियां, बिंदी और झुमके पहन सकती हैं. वहीं पति कुर्ता-पायजामा या कुर्ते के साथ जैकेट पहन सकते हैं. दोनों साथ खड़े होकर या एक-दूसरे की तरफ देखते हुए पोज दे सकते हैं. 

PC: AI Generated

फूलों से बनाएं फोटो का बैकग्राउंड

अगर आप घर पर ही फोटोशूट कर रहे हैं तो फूलों से छोटा-सा बैकग्राउंड तैयार कर सकते हैं. गेंदा, गुलाब या आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियों से सजावट करें. इसके सामने कपल की तस्वीरें काफी सुंदर आएंगी. बैकग्राउंड को बहुत ज्यादा भरने के बजाय सिंपल रखना ज्यादा अच्छा रहेगा. 

यह भी पढ़ें: तीज पर क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसके पीछे की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >