टेडी डे पर इन खास गिफ्ट आइडियाज से करें अपने पार्टनर को खुश

Teddy Day Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक में टेडी डे सबसे प्यारा दिन होता है. अगर आप इस खास दिन पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करना चाहते हैं कुछ स्पेशल, तो इस आर्टिकल से आइडियाज ले सकते हैं.

Teddy Day Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक का सबसे प्यारा दिन जब नजदीक आता है, तो हर कोई अपने खास इंसान के लिए कुछ ऐसा गिफ्ट ढूंढता है जो छोटा हो या बड़ा दिल से जुड़ा जरूर हो. ऐसे में हर साल टेडी डे (10 फरवरी) को मनाया जाता है. इस खास दिन पर हर कोई अपने पार्टनर को बिना कहे प्यार जाहीर करने के लिए गिफ्ट चुनना पसंद करता है. ऐसे में आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में लेकर आए हैं टेडी डे स्पेशल गिफ्ट आइडियाज जो आपके बहुत काम में आएगा. 

टेडी के साथ चॉकलेट कॉम्बो

टेडी डे पर आप सिर्फ टेडी ही नहीं, इसके साथ चॉकलेट का कॉम्बो गिफ्ट देकर अपने प्यार को दोगुना कर सकते हैं. इस दिन पर आप  टेडी + चॉकलेट + ग्रीटिंग कार्ड का कॉम्बिनेशन सजाकर अपने पार्टनर को दे सकते हैं. 

टेडी थीम गिफ्ट बॉक्स

आजकल मार्केट में टेडी थीम गिफ्ट बॉक्स भी मिलते हैं, जिनमें छोटा टेडी, चॉकलेट, परफ्यूम और लव नोट शामिल होता है. ये टेडी डे के दिन पार्टनर को देने के लिए कम्प्लीट और शानदार गिफ्ट हो सकता है. 

कस्टमाइज्ड टेडी बियर

अगर आप कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो कस्टमाइज्ड टेडी बियर बेस्ट ऑप्शन है. इसमें आप टेडी पर अपने पार्टनर का नाम, कोई प्यारा मैसेज या खास तारीख लिखवा सकते हैं. ये गिफ्ट देने के बाद आपके पार्टनर इसे हमेशा अपने पास रखना चाहेंगे. 

टेडी बियर की-चेन

टेडी बियर की-चेन एक ऐसा गिफ्ट है जो छोटा होने के बावजूद दिल से जुड़ी भावनाओं को खूबसूरती से दिखाता है. इसे आप अपने पार्टनर को टेडी डे के खास दिन पर गिफ्ट कर सकते हैं. 

टेडी कुशन

आजकल टेडी डिजाइन वाले कुशन भी काफी ट्रेंड में हैं. आप फोटो प्रिंट या नाम के साथ टेडी कुशन गिफ्ट कर सकते हैं, जो आपके पार्टनर को आपकी याद हमेशा दिलाता रहेगा. 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे को बनाएं यादगार, गर्लफ्रेंड के लिए चुनें ये सरप्राइज आइडियाज

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day Surprise Ideas For Partner: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को इन सरप्राइज आइडियाज से जताएं अपना प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >