Surya Grahan 2024: इस दिन लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में देखने का मिलेगा मौका?

Surya Grahan 2024: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है. लेकिन क्या इसे देखने का मौका भारत में मिलेगा? चलिए जानते हैं.

Last Solar Eclipse of 2024: अगर आप खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं तो ऐसे में कुछ ही दिनों के अंदर आपको एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक दृश्य देखने को मिल सकता है. खगोलीय घटनाओं की अगर बात की जाए तो इनमें सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं. जब ग्रहण लगता है तो ऐसे में आसमान में जो नजारा दिखाई देता है वह बेहद ही खूबसूरत और चकित कर देने वाला होता है. आज की यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्हें इस तरह की घटनाओं में दिलचस्पी रहती है. आज हम आपको इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बारे में बताएंगे. केवल यहीं नहीं, आज हम आपको यह भी बताने जा रहे है कि क्या इसे भारत में देखने का मौका मिलेगा या फिर नहीं.

कब लगेगा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?

अगर बात करें इस साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तो यह 2 अक्टूबर के दिन लगने जा रहा है. इस सूर्य ग्रहण का असर 2 अक्टूबर रात 9 बजकर 13 मिनट से लेकर 3 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ़ फायर होगा. इस तरह का सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है. जब ऐसा होता है तो सूर्य का बाहरी हिस्सा एक चमकदार रिंग की तरह दिखाई देने लगता है.

Also Read: Vastu Tips: घर पर इस तरह से न रखें मनी प्लांट, चुटकी बजाते ही हो जाएंगे कंगाल

Also Read: Vastu Tips: कुबेर देवता की मूर्ति के लिए ये है सही जगह, नहीं होगी कभी धन की कमी

किन देशों में लोग देख सकेंगे सूर्य ग्रहण?

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस समय यह सूर्य ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात हो चुकी होगी. फिर भी अगर आप इस सूर्य ग्रहण को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो ऐसे में आप इसे नासा के ऑफिशियल वेबसाइट या फिर नासा के ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे. वहीं, बात अगर करें उन देशों की जहां पर आपको इस सूर्य ग्रहण को देखने का मौका मिलेगा तो इनमें ब्राजील, अर्जेंटीना, पीरू, चीली, कुक आइलैंड, फिजी, मैक्सिको, उरुग्वे, होनोलुलु, न्यूजीलेंड, आर्कटिक और अंटार्कटिका जैसे कई देशों में देखने को मिलेगा.

Also Read: Navratri Vastu Tips: कलश स्थापना से पहले घर से हटाएं ये चीजें, मां दुर्गा को होती है अप्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >