Summer Tips: गर्मी में क्यों बेहोश हो रहे लोग, जानें कारण और बचने के तरीके

Summer Tips: लगातार बढ़ती हुई गर्मी की वजह से इसका काफी बुरा असर लोगों पर पड़ रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इन गर्मियों के दिनों में लोग बेहोश क्यों हो रहे हैं और इससे बचने के क्या तरीके हैं.

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में सेहत का ध्यान रखना हमारे लिए बेहद जरूरी हो जाता है. सेहत का ध्यान रखना इसलिए भी जरुरी हो जाता है क्योंकि बढ़ती हुई गर्मी की वजह से अक्सर लोगों में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो जाती हैं. गर्मी के इस दिनों में आपने अक्सर लोगों को बेहोश होते देखा होगा या फिर ऐसा होने के बारे में सुना भी होगा. कई बार ऐसा होने के पीछे कारण होता है काफी देर तक तेज धूप में खड़ा रहना या फिर सही मात्रा में पानी न पीना. कई बार बीपी लो होने की वजह से भी गर्मी के दिनों में लोग बेहोश होने लगते हैं. केवल यहीं नहीं, गर्मी के इन दिनों में सर घूमना, धुंधला दिखाई देना और कमजोरी महसूस होना काफी आम बात है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप हीट वेव से बच सकते हैं. तो चलिए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में खुद को हीट वेव से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नीचे बताई गयी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

-गर्मी के इन दिनों में आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कमजोरी मेहसूस होना और चक्कर आने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.
-बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए कोकोनट वाटर और जूस का सेवन करते रहें. आप अगर चाहें तो उस तरह की चीजों का भी सेवन कर सकते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो.
-जब भी आप घर से बाहर निकले तो उस समय अपने सिर और फेस को अच्छी तरह से ढक लें.
-अगर आप चाय या कॉफ़ी ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. यह आपके बॉडी को डीहाइड्रेट कर सकते हैं.
-जिस समय धूप सबसे ज्यादा हो उस समय कोशिश करें कि आप घर से बाहर न निकलें.
-अगर आपको लो बीपी की समस्या है तो ऐसे में आपको नींबू और नमक वाले पानी का सेवन करें.
-ब्रेकफास्ट के लिए हाई प्रोटीन फूड्स का सिलेक्शन करें. कोशिश करें कि आप बिना कुछ खाये पीये घर से बाहर न निकलें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >