Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए सौंफ का शरबत एक बेहतरीन और देसी उपाय है. सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है. यह शरबत स्वाद में हल्का मीठा, सुगंधित और बेहद रिफ्रेशिंग होता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. सौंफ, नींबू और इलायची का स्वाद इसे और भी खास बना देता है. दिनभर की थकान मिटाने के लिए यह एक परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक है.
सौंफ का शरबत बनाने के लिए सामग्री
- सौंफ – 2 बड़े चम्मच
- पानी – 2 कप
- चीनी – 3-4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
- काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार
सौंफ शरबत बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले सौंफ को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- भीगी हुई सौंफ को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
- अब इस पेस्ट को छानकर उसका पानी अलग कर लें.
- इसमें चीनी डालकर अच्छे से घोल लें.
- फिर नींबू का रस, काला नमक और इलायची पाउडर मिलाएं.
- अंत में बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
