पुरानी हील्स छोड़ें, 2026 की गर्मियों में छाया इन ग्लास हील्स का जादू

पुरानी हील्स को कहें बाय-बाय! जानें 2026 की गर्मियों का सबसे बड़ा फुटवियर ट्रेंड. ये ग्लास हील्स आपको देंगी एक स्टाइलिश और प्रीमियम लुक.

Transparent Heels Trends 2026: क्या आप भी पुरानी और भारी हील्स पहनकर थक चुकी हैं? इस साल गर्मियों के फैशन में ग्लास हील्स का जादू पूरी तरह छा गया है. ये हील्स देखने में जितनी स्टाइलिश और प्रीमियम लगती हैं, आपके हर लुक को उतना ही मॉडर्न बना देती हैं. चाहे ऑफिस की पार्टी हो या दोस्तों के साथ लंच, ये ट्रांसपेरेंट हील्स हर ड्रेस के साथ कमाल लगती हैं. अगर आप भी इस सीजन में सबसे अलग और फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो अपनी पुरानी सैंडल्स बदलें और इस नए ट्रेंड को अपनाएं.

कैजुअल ट्रांसपेरेंट हील्स

कैजुअल ट्रांसपेरेंट हील्स, photo: ai

रोजाना के इस्तेमाल के लिए ये हील्स सबसे बेस्ट हैं. इन्हें आप जींस, कुर्ती या किसी भी साधारण ड्रेस के साथ पहन सकती हैं. ये देखने में जितनी कूल लगती हैं, पहनने में उतनी ही हल्की और आरामदायक होती हैं. कॉलेज जाने के लिए या दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए ये एक परफेक्ट चॉइस हैं.

पार्टी वियर ट्रांसपेरेंट हील्स

पार्टी वियर ट्रांसपेरेंट हील्स, photo: ai

अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही हैं, तो ये हील्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगी. इनका चमकता हुआ हिस्सा और शीशे जैसा लुक आपको भीड़ से अलग दिखाता है. चाहे आपने भारी साड़ी पहनी हो या कोई वेस्टर्न ड्रेस, ये हील्स हर ड्रेस को एकदम ‘महंगा’ और ग्लैमरस लुक देती हैं.

क्लोज्ड-टो ट्रांसपेरेंट हील्स

क्लोज्ड-टो ट्रांसपेरेंट हील्स, photo: ai

अगर आप ऑफिस या किसी खास मीटिंग के लिए सैंडल्स ढूंढ रही हैं, तो आगे से बंद वाली ये हील्स बेस्ट हैं. ये आगे से कवर होती हैं लेकिन इनका मटीरियल आर-पार दिखने वाला ही होता है. ये आपको एक प्रोफेशनल और सलीके वाला लुक देती हैं, जो ऑफिस की ड्रेस के साथ बहुत जचता है.

ये भी पढ़ें: White Shirt Styling Tips: एक सफेद शर्ट को 5 अलग तरीकों से कैसे करें स्टाइल? ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह लगेंगे परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Monochrome Fashion: छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट फैशन हैक, अब दिखेंगी लंबी और स्लिम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >