Suji Veg Cutlet Recipe: जैसे ही शाम होती है हमारा मन कुछ ऐसा खाने को करता है जो सिर्फ खाने में हल्का न हो बल्कि क्रिस्पी और हेल्दी भी हो. ऐसे समय में तो हमारे दिमाग में कई नाम आते हैं जिनमें से ज्यादातर डिशेज को हम पहले ही खा चुके होते हैं या फिर इनसे ऊब तक चुके होते हैं. अगर आप भी हर शाम एक ऐसी ही रेसिपी की तलाश में रहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी भी हो तो सूजी वेज कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस डिश की खास बात है कि यह मिनटों में तैयार हो जाती है और साथ ही सिर्फ बड़ों को नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. सूजी और सब्जियों से बने ये कटलेट्स बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी होते हैं जबकि अंदर से ये काफी ज्यादा सॉफ्ट होते हैं. इस डिश को तैयार करने के लिए आपको न ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इस डिश को आप बिना बिना किसी टेंशन के बच्चों की टिफिन से लेकर घर पर अचानक आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस स्नैक को बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
सूजी वेज कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- सूजी – 1 कप
- उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
- गाजर – आधी कप कद्दूकस की हुई
- हरी मटर – आधी कप उबली हुई
- शिमला मिर्च – एक चौथाई कप
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- ब्रेड क्रम्ब्स या सूखा ब्रेड पाउडर – आधा कप
- तेल – तलने के लिए
सूजी वेज कटलेट बनाने की रेसिपी
- सूजी वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही या पैन में सूजी को धीमी आंच पर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें. अब एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें और फिर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, उबली मटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती डालें.
- इसके बाद इस मिश्रण में भुनी हुई सूजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे, तो थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स डालकर इसे सेट करें. अब इस मिश्रण से अपनी पसंद के शेप के कटलेट बना लें.
- अब एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रखें और हर कटलेट को हल्के हाथ से ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें शैलो फ्राय या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
सूजी वेज कटलेट को परोसने का तरीका
गर्मागर्म सूजी-वेज कटलेट को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ परोसें और अपने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
यह भी पढ़ें: Poha Khichdi Recipe: मां की बनाई खिचड़ी जैसी सादगी और अपनापन, शरीर को आराम और मन को सुकून देने वाली डिश
