Sugar Cravings: क्या आपको भी हमेशा होती है मीठा खाने की क्रेविंग, जानें क्या है वजह

Sugar Cravings: लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता हैं, चाहे खुशी हो या गम वे हर मौके पर मीठा खाने का बहाना ढुंड ही लेते हैं. हालांकि कभी-कभी मीठा खाना आपके स्वाद के लिए अच्छा हो सकता है और आपको खुशी देता है पर अगर इसपर कंट्रोल न लगाया जाए तो मीठा खाने की इच्छा आदत में बदल सकती है.

Sugar Cravings: लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता हैं, चाहे खुशी हो या गम वे हर मौके पर मीठा खाने का बहाना ढुंड ही लेते हैं. हालांकि कभी-कभी मीठा खाना आपके स्वाद के लिए अच्छा हो सकता है और आपको खुशी देता है पर अगर इसपर कंट्रोल न लगाया जाए तो मीठा खाने की इच्छा आदत में बदल सकती है. आप शुगर पर इस तरह से निर्भर हो जाते हैं कि इसका प्रभाव आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगता है. अगर आपको भी दिन में कई बार मीठा खाने की इच्छा होती है और इसे कंट्रोल करना आपके बस में नहीं है, तो आपको शुगर क्रेविंग की समस्या है. शुगर क्रेविंग जैसी समस्या में आपको अपने शुगर इंटेक पर कोई कंट्रोल नहीं होता है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर में होर्मोनल इंबैलेंस की समस्या भी होती है और इस कारण वजन कम करने में भी परेशानी होती है. शुगर क्रेविंग के कई वजह हो सकते हैं, आइए उनमें से कुछ कारणों के बारे में जानते है.

तनाव

हमारा तनाव में होना शुगर क्रेविंग का कारण बन सकता है. जब हम किसी चीज को लेकर परेशान या तनाव में होते हैं, तो हमारा शरीर कोर्टिसोल नाम का हार्मोन रिलीज करता है. इस हार्मोन के कारण हमें बहुत भूख लगती है और हमारी शुगर क्रेविंग के लेवल में भी वृद्धि होती है.

मैग्नीशियम की कमी

यह पहचानना बेहद जरूरी है कि आपको किस प्रकार की शुगर क्रेविंग हो रही है. अगर आपको चॉकलेट खाने की तलब हो रही है तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है. हालांकि डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव

शुगर क्रेविंग का एक कारण ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है. अगर आपको अचानक मीठा खाने की इच्छा हो रही है तो इसकी वजह से आपके ब्लड शुगर के स्तर में बदलाव हो सकता है. जब आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत कम होता है और आपको मीठा खाने की तलब होती है, ऐसे समय में प्रोटीन युक्त खाना खाने की कोशिश करें.

न्यूट्रिएंट्स और विटामिन की कमी

अगर आपको शुगर के बिना चक्कर जैसा लगता है या फिर लगातार शुगर क्रेविंग की समस्या होती है तो शायद आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स और विटामिन की कमी है. शरीर में मैग्नीशियम, विटामिन बी और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण शुगर क्रेविंग की समस्या होती है.

नींद की कमी

अपर्याप्त नींद के कारण आपको शुगर क्रेविंग की समस्या हो सकती है. नींद की कमी के वजह से खाने के प्रति लोगों की लालसा बढ़ जाती है, खास कर जंक फूड. लंबे समय तक नींद की कमी के कारण लोग जंक फूड पर निर्भर होने लगते हैं जिस कारण उन्हें वेट गेन की समस्या भी होती है. इन्पुट- तानिया डे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >