Success Tips: सुबह के समय जब हम नींद से उठते हैं, तो अक्सर यही सोचते हैं कि हमारा आने वाला दिन सुखद और सफलताओं से भरा हो. सफलता की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि इसकी शुरुआत कहां से और कैसे होती है. जब हम सफल लोगों की बात करते हैं, तो आमतौर पर उनके अचीवमेंट्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन उनके डेली रूटीन और आदतों का जिक्र कम ही करते हैं. कहा जाता है कि अगर आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो आपको अपनी सुबह की आदतों पर खास ध्यान देना चाहिए. सुबह की आदतें ही आपके पूरे दिन और आने वाले भविष्य की दिशा तय करती हैं. सफल होने के लिए सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ गलतियों को दोहराने से भी बचना जरूरी होता है. कहा जाता है कि अगर दिन की शुरुआत गलत हो जाए, तो पूरा दिन बिगड़ सकता है. आज हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक सफल व्यक्ति कभी भी दिन की शुरुआत करते समय नहीं दोहराता
स्मार्टफोन देखने से
ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह आंखें खुलते ही सबसे पहले स्मार्टफोन उठा लेते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं. सोशल मीडिया, मैसेज और नोटिफिकेशन दिमाग को उलझाने का काम करते हैं. यही एक बड़ा कारण है कि जो लोग जीवन में सफल होते हैं, वे कभी भी अपने दिन की शुरुआत मोबाइल देखने से नहीं करते. उन्हें सुबह के समय की अहमियत अच्छी तरह पता होती है. इसके अलावा, सुबह-सुबह फोन देखने से फोकस कम हो जाता है और पूरा माहौल निगेटिव हो जाता है. सफल लोग अपने दिन की शुरुआत खुद पर ध्यान देते हुए करते हैं, न कि स्मार्टफोन पर.
आलस और देर तक बिस्तर में पड़े रहने से
जो भी सफल लोग होते हैं वे कभी भी अपने सुबह के समय को बिस्तर पर पड़े-पड़े या फिर आलस में नहीं बर्बाद करते हैं. उन्हें इस बात का अंदाजा होता है कि अगर सुबह आलस किया जाए तो यह पूरे दिन की एनर्जी को खत्म कर देता है. जब आप समय पर सोकर उठते हैं तो आप डिसिप्लिन सीखते हैं और साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. जो भी सफल व्यक्ति होता है वह दिन की शुरुआत में अपने लिए थोड़ा समय निकालता है. यह छोटी सी आदत उसके पूरे दिन को पॉजिटिव बना देता है.
निगेटिव थिंकिंग से दिन की शुरुआत
आप किसी भी सफल इंसान को देख लीजिये आपको उनमें कभी भी शिकायत करने की, बीते कल की गलतियों को याद करने की या फिर चिंता में डूबे रहने की आदत नहीं दिखेगी. जो भी इंसान जीवन में सफल होता है वह हमेशा ही एक पॉजिटिव सोच के साथ अपने दिन की शुरुआत करता है. उनकी सोच हमेशा यही रहती है कि जैसी सोच होगी पूरा दिन भी वैसा ही होगा. एक सफल व्यक्ति सुबह के समय खुद को मोटिवेट करता है और साथ ही अच्छी चीजों के बारे में सोचता है.
बिना प्लानिंग के दिन शुरू करने से
जो भी इंसान जीवन में सफल होता है वह कभी भी अपने दिन की शुरुआत को बिना प्लान किये नहीं करता है. दिन की शुरुआत से ही उन्हें इस बात का पता पहले से होता है कि उन्हें पूरे दिन क्या करना है और कैसे करना है. जब वे सुबह के समय प्लानिंग कर लेते हैं तो उन्हें पूरे दिन फोकस्ड रहने में मदद मिलती है. उनका मानना होता है कि बिना प्लानिंग के किसी काम को करने से समय की बर्बादी होती है और स्ट्रेस बढ़ता है.
