अगर बच्चे में दिखें ये 5 लक्षण, तो समझिए बढ़ रही है जिद्दी आदत

Stubborn Child Signs: अगर आपका बच्चा हर बात पर जिद करता है, गुस्सा करता है और किसी की नहीं सुनता, तो ये संकेत जिद्दी स्वभाव के हो सकते हैं. समय रहते इन लक्षणों को पहचानकर सही तरीके से समझाना और संभालना बेहद जरूरी है, ताकि उसका व्यवहार बेहतर बन सके.

Stubborn Child Signs: आज के समय में बच्चों का व्यवहार माता-पिता के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. कई बार बच्चे छोटी-छोटी बातों पर जिद करने लगते हैं और अपनी बात मनवाने के लिए गुस्सा या रोने का सहारा लेते हैं. यह स्वभाव धीरे-धीरे उनकी आदत बन सकता है, जो आगे चलकर परेशानी पैदा करता है. डॉक्टर मुस्कान कुमारी का कहना हैं कि जिद्दीपन के कुछ स्पष्ट संकेत होते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. अगर माता-पिता इन लक्षणों को समझ लें, तो वे सही तरीके से बच्चे को संभाल सकते हैं और उसके व्यवहार में सुधार ला सकते हैं.

ये हैं जिद्दी बच्चे के 5 प्रमुख लक्षण:

हर बात पर “ना” कहना

अगर बच्चा हर बात पर मना करता है, चाहे वह सही ही क्यों न हो, तो यह जिद्दी स्वभाव का संकेत हो सकता है.

अपनी ही बात मनवाने की जिद

ऐसे बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए रोना, चिल्लाना या गुस्सा करना शुरू कर देते हैं.

गुस्सा जल्दी आना

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना और चीजें फेंकना भी जिद्दीपन की निशानी है.

नियमों का पालन न करना

अगर बच्चा बार-बार समझाने के बाद भी नियम नहीं मानता, तो यह भी एक संकेत है.

दूसरों की बात अनसुनी करना

माता-पिता या बड़ों की सलाह को नजरअंदाज करना जिद्दी व्यवहार को दर्शाता है.

क्या करें?

मुस्कान कुमारी का कहना है कि बच्चों को प्यार से समझाना, धैर्य रखना और सही दिशा में मार्गदर्शन देना बेहद जरूरी है. डांट-फटकार की बजाय संवाद का तरीका अपनाएं, ताकि बच्चा धीरे-धीरे अपनी आदतों में सुधार ला सके.

यह भी पढ़ें: रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >