स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद लेकिन घर की साफ-सफाई के साथ, जानें स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी

Spicy Matar Chaat Recipe: अगर शाम के समय कुछ चटपटा, टेस्टी और हेल्दी खाने का मन हो, तो स्पाइसी मटर चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है. हरी मटर और देसी मसालों से बनी यह चाट स्वाद में लाजवाब होने के साथ न्यूट्रिएंट्स से भी लोडेड हैं. घर पर बनी यह रेसिपी बच्चों और बड़ों सभी को खूब पसंद आएगी.

Spicy Matar Chaat Recipe: शाम होते ही अगर हमें किसी चीज का इंतजार रहता है तो वह है एक ऐसा स्नैक जो खाने में टेस्टी ही नहीं बल्कि हेल्दी भी हो. जब बात ऐसी किसी डिश को होती है तो स्पाइसी मटर चाट का नाम दिमाग में जरूर आता है. सड़क किनारे मिलने वाली ये चाट टेस्टी होती है लेकिन जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो यह पूरी तरह से हेल्दी और हाइजेनिक भी बन जाती है. हरे मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं और जब इसमें मसालों का तड़का लगता है तो इसका स्वाद देखते ही देखते चार गुना बढ़ जाता है. तो चलिए जानते हैं बच्चों और बड़ों की फेवरेट स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी.

स्पाइसी मटर चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • हरी मटर – 1 कप उबली हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 से 2 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • चाट मसाला – 1 टीस्पून
  • भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – एक चौथाई टीस्पून
  • बटर या तेल – 1 टीस्पून

यह भी पढ़ें: मीठा खाने की क्रेविंग शांत करेगी शुगर फ्री एप्पल खीर, डायबिटीज और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट डेजर्ट

स्पाइसी मटर चाट बनाने की आसान रेसिपी

  • स्पाइसी मटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को अच्छे से धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि मटर बहुत ज्यादा न गलें, बस सॉफ्ट होनी चाहिए. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा बटर या ऑइल गर्म करें और फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें, ताकि खुशबू आने लगे.
  • अब उबली हुई मटर कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि मसाले मटर पर अच्छे से चढ़ जाएं.
  • इसके बाद गैस बंद करें और मटर को एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से मिला लें. आपकी स्पाइसी मटर चाट पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें: लंच बॉक्स और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रागी चॉकलेट ब्राउनी, स्वाद और न्यूट्रिशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक, पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द | प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >