Straight Hair: घर बैठे नेचुरल तरीके से बालों को करें स्ट्रेट, साइड इफेक्ट की कोई चिंता नहीं

Straight Hair: हम आपके लिए एक खास मिश्रण लेकर आए हैं, जिसके प्रयोग से आप अपने बालों को घर पर आसानी से नेचुरल तरीके से स्ट्रेट कर सकती हैं. इससे न ही सिर्फ आपके बाल सीधे हो जाएंगे बल्कि मजबूत भी हो जाएंगे.

Straight Hair: महिलाओं को स्ट्रेट बाल बहुत पसंद आते हैं. लेकिन, कई बार पार्लर या स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रैट करने पर आपके बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं. जिसके कारण हेयरफॉल जैसी समस्या होने लगती है. फिर किसी पार्टी या इवेंट में जाना हो तो आप बालों को स्ट्रेट करने से कतराती हैं. इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लाए हैं, जिससे आप अपने बालों को घर पर आसानी से नेचुरल तरीके से भी स्ट्रेट कर सकती हैं. इससे न ही सिर्फ आपके बाल सीधे हो जाएंगे बल्कि मजबूत भी हो जाएंगे. आइए, जानते हैं वह खास तरीका…

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में बहुत से ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो बालों को स्ट्रेट बनाने में मददगार साबित होते हैं. एलोवेरा जेल बालों में लगाने से बाल मॉश्चराइज होता है और स्वस्थ भी बनता है. इसका उपयोग करने के लिए एलोवेरा जेल को बालों में 30 मिनट से 1 घंटे तक के लिए लगाकर रखें और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें.

कोकोनट ऑयल और नींबू का रस

कोकोनट ऑयल और नींबू का रस भी बालों को स्ट्रेट, चमकदार, मजबूत, स्वस्थ और मॉश्चराइज्ड बनाने में बहुत लाभदायक है. साथ ही यह डैंड्रफ और खुजली को भी दूर करता है. इस मिश्रण को बालों में लगाने से आपके हेयर को आवश्यक पोषण और मॉश्चर मिलता है, जिससे बाल मजबूत बनते हैं.

बादाम का तेल और दही

बादाम का तेल और दही मिलाकर बालों में लगाने से कई फायदे होते हैं. यह बालों को स्ट्रेट करने में फायदेमंद है. इस मिश्रण को घर पर तैयार करने के लिए बादाम का तेल और दही मिलाएं, 30 मिनट से 1 घंटे तक रखें और फिर बालों को धो लें.

हेयर मास्क

हेयर मास्क का उपयोग करके बालों को स्ट्रेट और चमकदार बनाया जा सकता है. हेयर मास्क में अलग अलग प्राकृतिक चीजें जैसे कोकोनट ऑयल, नारियल का दूध, आंवला, शिकाकाई, नींबू का रस, शहद, बादाम का तेल, और दही का उपयोग किया जाता है. यह मिश्रण बालों को आवश्यक पोषण और मॉश्चर प्रदान करता है, जिससे बालों को स्ट्रेट, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है. हेयर मास्क का उपयोग करने के लिए, इस मिश्रण को बालों में लगाएं, 30 मिनट से 1 घंटे तक रखें और फिर बालों को साधारण पानी से धो लें.

रोलर्स का इस्तेमाल

बालों को स्ट्रेट करने के लिए रोलर्स को हल्के गीले बालों में सेट करें और कुछ समय तक रखें, जिससे आपके बाल आसानी से सीधे हो जाएंगे. रोलर्स का उपयोग करने से बालों को आवश्यक आकार और चमक मिलती है, जिससे बाल स्ट्रेट और खूबसूरत बना रहता है.

इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी

ALSO READ: Hair care Tips: लम्बे, स्वस्थ और घने बालों के लिए घर पर तैयार करें ये स्पेशल तेल, फायदे देख उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >