Spring Travel Destination: ट्रैवल करने की है प्लानिंग? ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशंस

Spring Travel Destination: फरवरी का महीना आते-आते वसंत की शुरूआत हो जाती है, ऐसे में हल्की ठंड और गर्मी होने के कारण भारत के अधिकांश जगहों में वातावरण बहुत सुहाना होता है. हालांकि फरवरी से मिड मार्च तक का समय भारत की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने का काफी अच्छा समय होता है. इस समय […]

Spring Travel Destination: फरवरी का महीना आते-आते वसंत की शुरूआत हो जाती है, ऐसे में हल्की ठंड और गर्मी होने के कारण भारत के अधिकांश जगहों में वातावरण बहुत सुहाना होता है. हालांकि फरवरी से मिड मार्च तक का समय भारत की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाने का काफी अच्छा समय होता है. इस समय हल्की धूप और ठंडी हवाएं मन को इतना लुभाती है कि ज्यादातर लोग इस समय घूमना-फिरना बेहद पसंद करते है. भारत में कश्मीर से कन्याकुमारी और पहाड़ों से समुद्र तक का नजारा बेहद सुंदर होता है. ऐसी सुंदरता का आनंद उठाने का मन किसे नहीं करता होगा. अगर आप भी ऐसे मौसम में कही घूमने का प्लान बना रहे है पर आपको जगहों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो इन कुछ जगहों के बारे में जान कर आप देश की अलग-अलग जगह जा कर वसंत ऋतु का मजा ले सकते है.

उत्तराखंड की फूलों की घाटी

उत्तराखंड में फूलों का घाटी का आनंद उठाने का एक अलग ही मजा है. ऐसे तो जुलाई से सितंबर का महीना इस चीज के लिए बेस्ट माना जाता है, पर फरवरी के महीने में भी ऐसा आनंद उठाया जा सकता है. यहां घास के मैदान में अल्पाइन फूलों को देख कर अलग आनंद और सुकून का एहसास होता है.

कश्मीर में ट्यूलिप के समुद्र

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए कश्मीर को भारत का स्वर्ग माना जाता है. यहां सर्दी, गर्मी और वसंत हर मौसम में अलग-अलग नजारे देखने को मिलते है. खास कर वसंत ऋतु में कश्मीर की घाटियों में रंग-बिरंगे फूल खिलते है जैसे ट्यूलिप्स.

दार्जिलिंग की चाय

दार्जिलिंग अपने चाय की फसल के लिए बहुत फेमस है. हालांकि साल भर यहां का मौसम काफी सुहाना होता है पर फरवरी-मार्च के समय में यहां की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है. वसंत ऋतु में यहां के पहाड़ रोडोडेंड्रोन और मैगनोलिया से भर जाते है जो यहां की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है.

जयपुर

राजस्थान में स्थित जयपुर शहर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है. वसंत ऋतु में घूमने के लिए जयपुर एक बहुत ही लोकप्रिय शहर है. यहां जयगढ़ किला, जंतर मंतर, हवा महल जैसी जगहों में घूम कर आप वसंत का आनंद उठा सकते है.

अंडमान और निकोबार

अंडमान और निकोबार बंगाल कि खाड़ी में स्थित है. वसंत के समय में हल्की ठंड और गर्मी होने के कारण लोग यहां स्कूबा डाइविंग, सी वॉकिंग, स्नोर्केलिंग का भरपूर आनंद उठा सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >