इन जगहों पर मकड़ी के जाले दिखें तो हो जाएं सावधान, वास्तु में माना जाता है अशुभ

Spider Web Vastu Tips: घर में बार-बार मकड़ी के जाले दिखना सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि वास्तु दोष का संकेत हो सकता है. जानें किन जगहों पर जालों का दिखना है अशुभ.

Spider Web Vastu Tips: घर में बार-बार मकड़ी के जाले बनना सिर्फ सफाई से जुड़ी बात नहीं मानी जाती. वास्तु शास्त्र में भी मकड़ी के जालों को घर की पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि लंबे समय तक जमा धूल, गंदगी और जाले घर के माहौल को भारी बना सकते हैं. इसलिए अगर घर में सफाई के बाद भी जाले बार-बार दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ खास जगहों पर ध्यान देना जरूरी है. 

छत के कोनों में जाले (Spider Web Vastu Tips)

वास्तु की मान्यता के अनुसार छत के कोनों और ऊंची जगहों पर लंबे समय तक जाले लगे रहना शुभ नहीं माना जाता. खासकर ऐसे कोने जहां कई दिनों तक सफाई नहीं होती, उन्हें साफ रखना बेहतर माना जाता है. सफाई करते समय छत के चारों कोनों को जरूर देखें. 

मुख्य दरवाजे के आसपास

घर का मुख्य दरवाजा वास्तु में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि यहां गंदगी, धूल या मकड़ी के जाले जमा नहीं होने चाहिए. अगर मुख्य दरवाजे के कोनों में बार-बार जाले बन रहे हैं, तो उन्हें तुरंत साफ करें और आसपास की जगह को भी व्यवस्थित रखें.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: किचन में 3 बर्नर गैस चूल्हा रखना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु

पूजा घर में न बनने दें जाले

पूजा स्थल को घर का पवित्र स्थान माना जाता है. इसलिए यहां मकड़ी के जाले जमा होना अच्छा (Spider Web Vastu Tips) नहीं माना जाता. पूजा घर की नियमित सफाई करें और दीवार, छत तथा मंदिर के पीछे के हिस्से को भी समय-समय पर साफ करते रहें. 

PC: AI Generated

उत्तर-पूर्व दिशा पर दें ध्यान

वास्तु में उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को विशेष महत्व दिया जाता है.  इस दिशा को साफ, खुला और व्यवस्थित रखना चाहिए. अगर इस हिस्से में लगातार जाले बन रहे हैं, तो सफाई के साथ वहां रखे बेकार सामान को भी हटा देना बेहतर माना जाता है. 

स्टोर रूम और बंद जगहें

वास्तु के अनुसार घर में लंबे समय से पड़ा बेकार सामान नकारात्मकता को बढ़ा सकता है. स्टोर रूम, पुराने डिब्बों और बंद अलमारियों के पीछे जाले आसानी से बन जाते हैं. इसलिए इन जगहों की समय-समय पर सफाई करें और गैरजरूरी सामान को जमा न होने दें. 

यह भी पढ़ें: घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए सिर्फ पौधे ही नहीं, इन 5 चीजों की जगह भी है बेहद खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >