Achari Veg Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं चटपटी और सब्जियों से लोडेड अप्पे, हर बाइट में मसालों का धमाका!

Achari Veg Appe Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ नया और मज़ेदार ट्राय करना हो, तो अचारी वेज अप्पे परफेक्ट ऑप्शन हैं. खट्टी-मीठी और मसालेदार अचार की खुशबू से भरपूर, ये हल्के, सॉफ्ट और सब्जियों से लोडेड अप्पे न सिर्फ आपकी भूख मिटाएंगे बल्कि हेल्दी भी हैं.

Achari Veg Appe Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ ऐसा खाने को मिल जाए जो न सिर्फ यूनिक और मजेदार हो बल्कि काफी ज्यादा चटपटा भी हो तो अचारी वेज अप्पे आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ये सिंपल अप्पे नहीं हैं बल्कि इसकी हर बाईट आपको अचार की खट्टी-मीठी और मसालेदार खुशबू का एहसास दिलाती है. एकदम लाइट, सॉफ्ट और सब्जियों से लोडेड ये अप्पे सिर्फ आपकी भूख को नहीं मिटाते हैं, ये आपको हेल्दी भी रहने में मदद करते हैं. अगर बच्चों को भूख लगी हो या फिर अपने दोस्तों के लिए एक स्पेशल स्नैक बनाना हो तो भी ये एक परफेक्ट ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं अचारी वेज अप्पे बनाने की आसान और मजेदार रेसिपी.

अचारी वेज अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 2 टेबलस्पून मैदा
  • आधा कप दही
  • एक चौथाई कप पानी या फिर जरूरत के अनुसार
  • 1 कप बारीक कटे हुए मिक्स वेजिटेबल्स जैसे कि गाजर, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स
  • 2 टेबलस्पून अचार जैसे कि मिर्च या आम का
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • एक चौथाई टीस्पून हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • सेंकने के लिए तेल
  • गार्निश के लिए हरा धनिया

यह भी पढ़ें: Sprouts Dahi Chaat Recipe: अब बिना मन मारे खाएं खट्टी-मीठी स्प्राउट्स दही चाट, स्वाद ऐसा कि मां के हाथों की आ जाए याद

अचारी वेज अप्पे बनाने की रेसिपी

  • अचारी वेज अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, मैदा, दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. बैटर ऐसा होना चाहिए कि वह आसानी से चम्मच से गिर सके. यह न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  • इसके बाद इसमें अचार, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें. अब इसमें कटे हुए मिक्स वेजिटेबल्स डालकर अच्छे से मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि अचार का फ्लेवर बैटर में अच्छी तरह से घुल जाना चाहिए.
  • अब एक अप्पे पैन या छोटी कड़ाही गर्म करें और हर पैनकेक के लिए थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद चम्मच की मदद से इसमें बैटर डालें और ढककर मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक सेंकें. जब निचला हिस्सा हल्का ब्राउन हो जाए, तो अप्पे को पलट दें और दूसरी साइड से भी 2 से 3 मिनट तक सेंकें.
  • गर्मागर्म अचारी वेज अप्पे को हरे धनिये से गार्निश करें. आप अगर चाहें तो इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Makhana Paratha Recipe: एक बार ट्राय किया तो भूल जाएंगे सिंपल पराठे, कम तेल में बनने वाला ये पराठा फिटनेस लवर्स की है पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >