Sooji Cutlet: सूजी से बना ये कमाल का स्नैक सभी का दिल जीत लेगा, बनाएं रवा कटलेट इस आसान विधि से

Sooji Cutlet: शाम के नाश्ते में जल्दी बनने वाला कटलेट एक ईजी ऑप्शन है. कटलेट में कुछ नया ट्राई करना है तो आप सूजी कटलेट की रेसिपी को बना सकते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं सूजी कटलेट यानी रवा कटलेट बनाने की विधि के बारे में.

Sooji Cutlet: वेज कटलेट और पनीर कटलेट का सेवन तो आप ने कई बार किया होगा पर क्या आपने सूजी कटलेट का सेवन किया है. सूजी जिसे रवा के नाम से भी जाना जाता है उससे कई पकवान बनाया जाता है. सूजी से बना कटलेट खाने में काफी स्वादिष्ट है और अगर घर पर कोई मेहमान आ जाए तो आप इसे तुरंत बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस टेस्टी रेसिपी को बनाने के बारे में.  

सूजी कटलेट बनाने के लिए सामग्री 

  • सूजी या रवा- एक कप 
  • मिर्च- 1-2 
  • गाजर- 1  
  • मटर- आधा कप 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- एक बड़ा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर- एक चम्मच  
  • तेल 
  • मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
  • पानी 
  • मैदा- 1 चम्मच 
  • ब्रेड क्रम्बस- आधा कप 

यह भी पढ़ें- Chana Chaat: चना चाट का ऐसा स्वाद जो जुबान पर ठहर जाए, हेल्दी और टेस्टी का कॉम्बिनेशन

सूजी कटलेट बनाने की विधि ( Sooji Cutlet Recipe)

  • सूजी कटलेट बनाने के लिए आप एक कढ़ाई में तेल का डालें और इसको गर्म करें. इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और प्याज को डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च को डाल दें. अब इसमें आप बारीक कटा हुआ गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च को डाल दें. आप इसमें अपने पसंद की कोई भी सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • इन सारी सब्जियों को अच्छे से पकाएं. इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर और चाट मसाला को मिक्स कर दें. जब ये पक जाए तब आप इसमें सूजी यानी रवा को डाल दें और इसे भुने. इसमें फ्राई किया हुआ मूंगफली को भी डाल दें.
  • सूजी को कुछ मिनट तक कम आंच पर भुने. जब ये रोस्ट हो जाए तब आप इसमें आप पानी डाल कर इसको अच्छे से पकाएं.
  • इस मिश्रण को चलाते रहे और गाढ़ा होने दें. इसे एक डो के जितना सख्त करना है ताकि इसे बांधने में परेशानी नहीं आए. इस मिश्रण को ठंडा करें और इससे टिक्की तैयार कर लें. तैयार की हुई टिक्की को मैदा के घोल में डालें और ब्रेड क्रम्बस से कोट करें. आप इसको तवे पर हल्का फ्राई कर सकते हैं. आप चाहे तो डीप फ्राई भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Homemade Imli Candy: इमली की चटपटी कैंडी अब घर पर, बच्चों से लेकर बड़ों तक फेवरेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >