Beetroot Chapati: रोज-रोज सेहत के लिए एक ही तरह की खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता हैं. अगर आप रोज़ की साधारण रोटी में कुछ हेल्दी ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो चुकंदर की रोटी एक बार जरूर बनाएं है. चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो खून बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है. यह रेसिपी आसान है, पौष्टिक है और डाइट-फ्रेंडली भी हैं
Beetroot Chapati Recipe: न्यूट्रीशन से भरपूर सॉफ्ट चुकंदर चपाती – नोट करें आसान विधि
चुकंदर की रोटी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री लिस्ट (Beetroot Chapati Ingredients)
- गेहूं का आटा – 2 कप
- चुकंदर – 1 मध्यम (उबला या कद्दूकस किया हुआ)
- नमक – स्वाद अनुसार
- जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च बारीक कटी – 1
- तेल या घी – 1 छोटा चम्मच
- जरूरत अनुसार पानी
चुकंदर की रोटी | चुकंदर चपाती बनाने की रेसिपी
- चुकंदर को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें या उबालकर पीस लें.
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें. उसमें नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन और हरी मिर्च मिलाएं.
- अब कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर सबको अच्छे से मिक्स करें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अंत में थोड़ा तेल लगाकर 5–7 मिनट ढककर रख दें.
- आटे की लोइयां बनाएं और सामान्य रोटी की तरह बेल लें.
- गरम तवे पर दोनों तरफ से सेकें. चाहें तो हल्का घी लगाएं.
गरमा-गरम चुकंदर चपाती को दही, अचार या सब्जी के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Right Way to Eat Beetroot: चुकंदर का जूस पिएं या कच्चा चबाकर खाएं?
यह भी पढ़ें: ABC Juice: सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं ABC जूस
