Skincare Tips: राइस वॉटर से पाएं निखरी और चमकदार त्वचा क्या है इसके आसान और असरदार तरीके

Skincare Tips: राइस वॉटर से आपकी त्वचा को निखारने और उसे चमकदार बनाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका जानिए. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि राइस वॉटर कैसे तैयार करें, इसके फायदे क्या हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा निखरी और खूबसूरत दिखे.

Skincare Tips: हम सभी चावल खाते है. चावल धोने के बाद हम इसके पानी को फेंक देते हैं या फिर बनने के बाद इसमें से जो मांड़ का पानी बचता है. उसे भी फेंक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है चावल का पानीहमारे बालों के लिए हमारे स्क्रीन के लिए हमारे स्वास्थ्य के लिएकाफी फायदेमंद हैं. राइस वॉटर से आपकी त्वचा बहुत ज्यादा निखरी और चमकदार बन सकती है? यह एक ऐसा आसान तरीका है जिसे न तो ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.चलिए बिना देरी के आर्टिकल को फटाफट पढ़ डालते हैं और जानते हैं इसके बेहतरीन फायदे के बारे में

राइस वॉटर क्या है?

राइस वॉटर वही पानी है जो चावल पकाने से पहले या बाद में निकलता है. जब आप चावल को पानी में भिगोते हैं या उबालते हैं, तो चावल से कुछ विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स उस पानी में आ जाते हैं. ये सभी तत्व आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

Also Read: Beauty Tips: गुलाब की तरह खिल उठेगा मुरझाया हुआ चेहरा, जानें क्या है तरीका

Also Read: Beauty Tips: डार्क सर्कल हटाने के लिए फॉलो करें ये आसान घरेलू उपाय

स्किन को करता है साफ

राइस वॉटर में मौजूद स्टार्च और मिनरल्स आपकी त्वचा की साफ करते हैं. यह चेहरे से धूल-मिट्टी और अन्य गंदगी को हटाता है, जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखती है.

आपका चेहरा ग्लोइंग बनाता है

राइस वॉटर का नियमित इस्तेमाल आपकी त्वचा को निखारता है और उसमें चमक लाता है. अगर आपकी त्वचा मुरझाई या थकी-थकी सी या डल दिखती है, तो राइस वॉटर उसे तुरंत तरोताजा बना देता है

पिंपल्स और दाग-धब्बे कम करना

राइस वॉटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं. यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और उसकी रंगत को निखारता है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर रोजाना बेसन लगाने के क्या हैं नुकसान, हो जाएं सावधान!

त्वचा को मॉइस्चराइज करना

राइस वॉटर आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है, जिससे वह सॉफ्ट और मुलायम बनी रहती है. यह त्वचा की रूखापन को भी कम करता है.

सनबर्न से राहत

आपकी स्किन पर सनबर्न हो गया है, तो राइस वॉटर से धोने से आपको राहत मिल सकती है और यह कम हो जाता हैं. यह ठंडक पहुंचाता है और जलन को कम करता है.

भिगोकर बनाने का तरीका

1/2 कप कच्चे चावल लें और उन्हें अच्छे से धो लें।
अब इन चावलों को 2 कप पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें. 30 मिनट बाद पानी छान लें. इस पानी को आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

उबालकर बनाने का तरीका

1/2 कप चावल लें और उन्हें 2 कप पानी में उबालें. जब चावल आधे पक जाएं, तब चावलों का पानी छान लें. इस पानी को ठंडा होने दें और फिर इसका इस्तेमाल करें. सबसे पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश जो आपकी स्किन के लिए सही हो उससे धो लें. एक कॉटन बॉल लें और उसे राइस वॉटर में डुबा देंकॉटन बॉल को अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. आप इसे मास्क की तरह भी लगा सकते हैं. 10-15 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें.

कितनी बार इस्तेमाल करें?

आप राइस वॉटर को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा कुछ ही हफ्तों में निखरी और चमकदार नजर आने लगेगी. इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है किसी भी नए स्किनकेयर उत्पाद या घरेलू नुस्खे का उपयोग करने से पहले, कृपया अपने डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करें.

राइस वॉटर का इस्तेमाल करने से त्वचा को कौन-कौन से फायदे होते हैं?

राइस वॉटर आपकी त्वचा को गहराई से साफ करता है, उसे निखारता है और चमकदार बनाता है. यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करता है, साथ ही त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है.

राइस वॉटर कैसे तैयार करें और इसे त्वचा पर कैसे इस्तेमाल करें?

राइस वॉटर तैयार करने के लिए चावलों को पानी में भिगोकर या उबालकर पानी छान लें. इसे कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

राइस वॉटर का इस्तेमाल कितनी बार करना चाहिए?

राइस वॉटर का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करना चाहिए. इससे आपकी त्वचा निखरती है और प्राकृतिक चमक प्राप्त करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rinki Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >