Skin Care Tips In Hindi: रोजाना की व्यस्त लाइफ में अगर आपकी त्वचा भी डल हो चुकी है तो बाजार मे मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की सोच रहे होंगे. जबकि ये प्रोडक्ट बहुत कारगर साबित नहीं होते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर आप अपनी बेजान त्चवा में जान ला सकते हैं. चलिए इन नुस्खों के बारे में बताते हैं.
कोकोनट ऑयल
अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाकर उसे उंगलियों को घुमाते हुए त्वचा की अच्छी तरह मसाज करें. इससे त्वचा में पर्याप्त नमी बरकरार रहेगी. इससे त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाएगा. इसे आप सोते वक्त लगाकर सुबह चेहरे को धो लें.
खीरे और दही
सबसे पहले आप खीरे को पीसकर दही के साथ मिक्स कर लें. इसे चेहरे पर लगाने के 15 मिनट बाद अच्छे से धो लें. यह मिश्रण त्वचा को ठंडक प्रदान करके चेहरे को तरोताजा रखता है. यानी त्वचा के लिए यह बहुत ही गुणकारी है.
पपीता
एक पके हुए पपीते को मैश करके आप चेहरे पर मास्क की तरह लगा लें. फिर 20 मिनट बाद आप इसे गुनगुने पानी से धो लें. पपीता चेहरे को चमकदार बनाता है और साथ ही डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है.
शहद और ओटमील
ओटमील और शहद को एक साथ मिला कर आप नेचुरल स्क्रब तैयार कर लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर आप धीरे से स्क्रब करें. इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. यह त्वचा को हाइड्रेट करके स्किन टेक्सचर को बहुत मुलायम बना देता है.
यह भी पढ़ें: इन आसान घरेलू नुस्खों से निखर उठेगी चेहरे की रौनक
दूध और हल्दी
दूध और हल्दी का पेस्ट त्वचा के लिए लाभदायक होता है. इन दोनों चीजों का पेस्ट बनाकर आप त्वचा पर अप्लाई करके मसाज करें और 20 मिनट बाद आप चेहरे को पानी से धो लें. दूध और हल्दी मिलकर चेहरे के कांप्लेक्शन में सुधार करता है साथ ही यह त्वचा की गंदगी को बाहर निकाल कर डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करती है.
गुलाब जल
गुलाब जल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है. इसे लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से धो लें. फिर कॉटन पैड से इसे त्वचा पर लगाए. रोजाना इसका इस्तेमाल करने से चेहरे में निखार आता है.
यह भी पढ़ें: Beauty Care Tips: चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, स्किन केयर के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें: चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
