सिंपल से लेकर पार्टी वियर तक, हर लुक के लिए बेस्ट हैं ये 7 ब्लाउज डिजाइन्स

साड़ी या लहंगे में स्लिम और टोंड लुक पाना चाहती हैं? जानें ऐसे 7 बेस्ट ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में, जो आपके हाथों को स्टाइलिश लुक देंगे.

Blouse Design: साड़ी या लहंगा कितना भी खूबसूरत हो, अगर उसका ब्लाउज सही डिजाइन का न हो, तो पूरा लुक फीका पड़ सकता है. खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने हाथ (Arms) दिखने में थोड़ी अनकम्फर्टेबल हैं, उन्हें अक्सर यह चिंता रहती है कि कौन सा ब्लाउज डिजाइन उनके हाथों को स्लिम और टोंड दिखाएगा. सही कट, स्लीव्स की लंबाई और डिजाइन की मदद से आप स्लिम लुक पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 7 ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में.

1. एल्बो लेंथ स्लीव्स ब्लाउज

अगर आपके हाथ भारी हैं, तो एल्बो लेंथ यानी कोहनी तक की स्लीव्स वाला ब्लाउज बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.  यह हाथों को अच्छे से कवर करता है और पूरे लुक को एलिगेंट बनाता है. सिल्क, कॉटन और जॉर्जेट जैसी लगभग हर तरह की साड़ी के साथ यह डिजाइन अच्छा लगता है. 

PC: AI Generated

2. थ्री-फोर्थ स्लीव्स डिजाइन

थ्री-फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज हमेशा से क्लासिक माना जाता है. यह हाथों को लंबा और पतला दिखाने का भ्रम पैदा करता है. अगर स्लीव्स पर हल्की एम्ब्रॉयडरी या लेस हो, तो ब्लाउज और भी स्टाइलिश नजर आती है. 

PC: AI Generated

3. फ्लेयर्ड स्लीव्स ब्लाउज (Blouse Design)

आजकल फ्लेयर्ड या बेल स्लीव्स का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है. ये स्लीव्स हाथों के ऊपरी हिस्से से फिट रहती हैं और नीचे की ओर हल्की चौड़ी हो जाती हैं. इससे हाथों का लुक ज्यादा बैलेंस्ड दिखाई देता है और स्टाइल भी बढ़ जाता है. 

PC: AI Generated

4. नेट स्लीव्स वाला ब्लाउज

अगर आप हाथों को पूरी तरह ढकना नहीं चाहतीं, तो नेट स्लीव्स वाला ब्लाउज एक अच्छा ऑप्शन है. नेट फैब्रिक हाथों को हल्का कवर देता है, जिससे वे कम भारी नजर आते हैं. पार्टी या फेस्टिवल लुक के लिए यह डिजाइन काफी पसंद किया जाता है. 

PC: AI Generated

5. पफ स्लीव्स से बचें, स्ट्रेट स्लीव्स चुनें

बहुत ज्यादा पफ स्लीव्स हाथों को और चौड़ा दिखा सकती हैं. इसकी जगह सिंपल और स्ट्रेट कट स्लीव्स वाला ब्लाउज (Blouse Design) पहनें. इससे हाथों का लुक ज्यादा बैलेंस्ड दिखाई देता है और आउटफिट भी क्लीन फिनिश देता है. 

PC: AI Generated

6. वी-नेक ब्लाउज डिजाइन

ब्लाउज का सिर्फ स्लीव डिजाइन ही नहीं, बल्कि नेकलाइन भी आपके पूरे लुक को प्रभावित करती है. वी-नेक ब्लाउज शरीर के ऊपरी हिस्से को लंबा दिखाता है, जिससे ध्यान हाथों की बजाय पूरे लुक पर जाता है. यह डिजाइन लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है. 

PC: AI Generated

7. केप स्टाइल ब्लाउज 

इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए केप ब्लाउज (Blouse Design) एक शानदार चॉइस है. इसमें ब्लाउज के ऊपर से एक फ्लोई केप (श्रग जैसा) जुड़ा होता है, जो आपके कंधों और हाथों को बहुत ही खूबसूरती से कवर कर लेता है. यह डिजाइन न सिर्फ फैशनेबल दिखता है, बल्कि भारी हाथों को छिपाने का एक स्मार्ट तरीका भी है. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: भारी-भरकम नहीं, ट्राई करें ये 5 लाइटवेट पायल डिजाइन्स, कंफर्ट के साथ मिलेगा फैशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >