कब्ज को दूर करने के लिए आजमाएं न्यूट्रिशनिस्ट का बताया उपाय

Simple Remedy For Constipation: अगर आपक भी पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता है और कब्ज की प्रॉब्लम है तो इस आर्टिकल में बताए गए आसान उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Simple Remedy For Constipation: अक्सर खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण पेट की समस्याएं हो जाती है. ऐसी ही एक समस्या है कब्ज की. कब्ज में पेट पूरी तरह से साफ नहीं होता है. इसके कारण पेट भारी, फूला हुआ और असहज महसूस होता है. इस वजह से किसी काम को करने में मन भी नहीं लगता है. अगर समय पर इस प्रॉब्लम पर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह समस्या लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती है. कब्ज को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं. अगर आप भी कब्ज को दूर करने के लिए आसान उपाय की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस उपाय के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @dt.ramitakaur पर शेयर किया है. इस उपाय में आपको एक घोल बनाने की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं इस घोल को बनाने का तरीका. 

घोल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • इसबगोल- 1 टीस्पून 
  • घी या एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल- 1 टीस्पून
  • काला नमक- एक चौथाई टीस्पून
  • अदरक पाउडर- चुटकी भर 
  • गुनगुना पानी- 1 गिलास

घोल को तैयार और इस्तेमाल करने का तरीका 

घोल बनाने के लिए आप एक गिलास में गुनगुने पानी में सभी चीजों को डालकर मिक्स करें. इसे आपको सोने से एक घंटा पहले लेना है. इससे पेट का भारीपन, कब्ज और ब्लोटिंग की प्रॉब्लम दूर होती है. आप इस उपाय को लगातार 10 से 20 दिन अपनाएं और आप इससे होने वाले को फायदे को महसूस कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Kesar Milk Benefits: सर्दियों में रोजाना पीएं केसर वाला दूध, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

यह भी पढ़ें: Soaked Almond Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, जानें इनके बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >