Simple Raksha Bandhan Mehndi Design: 5 मिनट में बनाएं ये 10 आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन

Simple Raksha Bandhan Mehndi Design: 2025 की सबसे आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन यहां देखें. रक्षाबंधन पर हाथों को दें नया ट्रेंडी लुक सिर्फ 5 मिनट में.

Simple Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर मेहंदी लगाने का अपना ही एक अलग मजा है. अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है या आप बहुत बड़ी डिजाइन नहीं बना सकतीं तो चिंता न करें.यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 ऐसे सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइन जिन्हें आप केवल 5 मिनट में आसानी से बना सकती हैं. ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाएंगे ही साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे.

फूलों का माला : हल्के और छोटे फूलों की माला बनाएं जो उंगलियों से शुरू होकर हथेली तक जाए. यह डिजाइन हर उम्र के लिए परफेक्ट है.

फिंगर मेहंदी डिजाइन : अगर आप पूरे हाथ में मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं तो सिर्फ उंगलियों पर छोटे-छोटे और आकर्षक पैटर्न बना सकती हैं. ये मॉडर्न और स्टाइलिश लगते हैं.

अरेबिक फ्लोरल डिजाइन : अरेबिक स्टाइल के बड़े-बड़े फूल और पत्तियों वाले डिजाइन बहुत जल्दी बन जाते हैं.इनमें ज्यादा बारीक काम नहीं होता जिससे आपका समय बचता है.

Simple raksha bandhan mehndi design

स्टार और मून डिजाइन :छोटे तारे और चांद की आकृतियां उंगलियों और हाथ की उंगलियों के पास बनाएं जो थोड़ा मॉडर्न टच देता है.

पाम-सेंटर डिजाइन : सिर्फ हथेली के बीच में एक बड़ा फूल या कोई आकर्षक पैटर्न बना लें. इसके चारों ओर ज्यादा काम की जरूरत नहीं होती.

Simple raksha bandhan mehndi design

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >