Simple Mehndi Designs for Rakhi: राखी का त्योहार आते ही लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. इस दिन नए कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप के साथ मेहंदी भी लुक का खास हिस्सा होती है. हर किसी को हाथों पर बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं आती. अगर आप भी राखी पर साफ-सुथरी और सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो कुछ हल्के और खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.
1. छोटी फूल-पत्ती वाली मेहंदी
अगर आपको बेहद सिंपल डिजाइन पसंद है, तो हाथ के बीच में छोटा सा फूल बनवाएं और उसके आसपास पतली पत्तियों की बेल (Simple Mehndi Designs) बनाएं. उंगलियों पर भी छोटे-छोटे फूल या पत्तियां बनाई जा सकती हैं. राखी के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यह डिजाइन काफी प्यारा लगेगा.
2. मिनिमल मंडला डिजाइन
राखी पर आप हथेली के बीच में छोटा सा गोल मंडला बनवा सकती हैं. इसके चारों तरफ पतली लाइन और छोटे डॉट्स से डिजाइन को पूरा करें. उंगलियों पर सिर्फ एक या दो पतली लाइनें बनवाने से हाथ ज्यादा भरा हुआ भी नहीं लगेगा और मेहंदी का लुक भी निखर जाएगा.
यह भी पढ़ें: छोटे-छोटे हाथों पर लगाएं ये क्यूट मेहंदी, राखी पर खिल उठेंगे नन्हे हाथ
3. अरेबिक स्टाइल की बेल (Simple Mehndi Designs for Rakhi)
अरेबिक मेहंदी का डिजाइन उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिन्हें सिंपल लेकिन थोड़ा स्टाइलिश लुक चाहिए. इसमें हथेली के एक किनारे से फूल और पत्तियों की बेल बनाते हुए डिजाइन को उंगलियों तक ले जाया जाता है. बीच में ज्यादा डिजाइन नहीं होता, इसलिए हाथ खाली भी नहीं लगता और मेहंदी हैवी भी नहीं दिखती.
4. सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी
अगर आप बहुत ही हल्का मेहंदी लुक चाहती हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनवाना भी अच्छा ऑप्शन है. उंगलियों पर छोटे फूल, जालीनुमा पैटर्न या बारीक लाइनें बनाई जा सकती हैं. हथेली को बिल्कुल खाली रखने से मेहंदी काफी मॉडर्न और क्लासी दिखाई देती है.
5. बैक हैंड की सिंपल मेहंदी
हथेली की बजाय अगर आप हाथ के पीछे मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो छोटी फ्लोरल या ज्वेलरी पैटर्न डिजाइन (Simple Mehndi Designs) चुन सकती हैं. कलाई पर एक पतली बेल और उसके ऊपर छोटा सा फूल या पत्तियों का पैटर्न बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन हाथ के पीछे लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखते ही बोलेगी सहेली- वाह क्या डिजाइन है!
