Simple Mehndi Design for Kids: जब बड़े अपने हाथों में मेहंदी लगाते हैं तब तुरंत आसपास बैठे बच्चे भी अपने हाथों में मेहंदी लगाने की जिद्द करने लगते हैं. बच्चों के लिए मेहंदी डिजाइन हमेशा सिंपल , हल्की और सुंदर होनी चाहिए. ज्यादा भरा हुआ डिजाइन बच्चों को पसंद नहीं आती, इसलिए छोटे फूल, पत्तियां, डॉट्स और क्यूट पैटर्न सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं. सिंपल मेहंदी डिजाइन बच्चों के हाथों में न सिर्फ जल्दी बन जाती हैं, बल्कि रचने के बाद उनके हाथों में बहुत खूबसूरत भी लगती हैं. आइए देखें बच्चों के हाथों में लगाने के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
क्यूट मेहंदी डिजाइन | Cute Mehndi Design for Kids
बच्चों के लिए क्यूट मेहंदी डिजाइन में छोटे-छोटे फूल, स्माइली, स्टार और डॉट्स बनाए जाते हैं. ये डिजाइन दिखने में बहुत क्यूट होते हैं और बच्चों के छोटे-छोटे हाथों पर बहुत सुंदर लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
सिंपल मेहंदी डिजाइन | Simple Mehndi Design for Kids
सिंपल मेहंदी डिजाइन बच्चों के लिए सबसे बेस्ट है क्योंकि इसे बनाना आसान और जल्दी होता है. हल्की लाइन, बेसिक पैटर्न और कम डिजाइन वाली मेहंदी बच्चों को पसंद भी आते हैं.
फ्लावर मेहंदी डिजाइन | Flower Mehndi Design for Kids
फूलों वाली मेहंदी डिजाइन बच्चों की सबसे पसंदीदा डिजाइनों में से एक है. छोटे फूल, पत्तियां और गोल पैटर्न बच्चों के हाथों को नेचुरल और आकर्षक लुक देती हैं.
सर्कल मेहंदी डिजाइन | Circle Mehndi Design for Kids
सर्कल मेहंदी डिजाइन बहुत ही आसान और क्लासी होती है. गोल-गोल पैटर्न, बीच में छोटा फूल या डॉट्स के साथ बनी ये मेहंदी डिजाइन बच्चों के हाथों पर साफ और सुंदर दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
