कम टाइम में चाहिए परफेक्ट डिजाइन, तो लगाएं ये सिंपल मेहंदी

Simple Mehndi Design: मेहंदी लगाना हर महिला और लड़की को पसंद होता है, लेकिन ज्यादा भारी डिजाइन बनाना आसान नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सिंपल मेहंदी डिजाइन जिसे आप आसानी से लगा सकती हैं.

Simple Mehndi Design: मेहंदी लगाना हर महिला और लड़की को बेहद पसंद होता है. खासतौर पर जब किसी त्योहार, शादी या खास मौके पर हाथों में मेहंदी लगाने की बात आती है, तो खूबसूरत डिजाइन खोजना शुरू हो जाती हैं. कई बार ज्यादा भारी डिजाइन बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सिंपल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. ये डिजाइन न सिर्फ लगाने में आसान होती हैं, बल्कि हाथों को आकर्षक लुक भी देते हैं. कम समय में तैयार होने वाली ये सिंपल डिजाइन हर महिलाओं और लड़कियों के लिए परफेक्ट रहती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन के कुछ खूबसूरत और आसान आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप खुद अपने हाथों में लगा सकती हैं. 

फ्लावर सिंपल मेहंदी डिजाइन | Flower Simple Mehndi Design

Flower simple mehndi design (ai image)

फूलों वाली मेहंदी डिजाइन शादी से लेकर त्योहार पर भी खूब ट्रेंड में रहती हैं. इसे आप भी आसानी से अपने हाथों में लगा सकती हैं. ये मेहंदी डिजाइन रचने के बाद हाथों की शोभा बढ़ा देता है. 

बैक हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन | Back Hand Simple Mehndi Design

Back hand simple mehndi design (ai image)

अगर आप कम डिजाइन में स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो बैक हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है. इसमें उंगलियों से लेकर हाथ के बीच तक हल्के पैटर्न बनाए जाते हैं. ये डिजाइन हाथों में जल्दी लग जाती है और मॉडर्न आउट्फिट के साथ भी अच्छी लगती है.

रोज सिंपल मेहंदी डिजाइन | Rose Simple Mehndi Design

Rose simple mehndi design (ai image)

रोज सिंपल मेहंदी डिजाइन रोमांटिक और क्लासी लुक देती है. इसमें गुलाब के फूल बनाए जाते हैं, जो हाथों की सुंदरता को और निखार देते हैं. इस डिजाइन को आप हर खास मौके पर बना सकती हैं. 

फ्रंट हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन | Front Hand Simple Mehndi Design

Front hand simple mehndi design (ai image)

फ्रंट हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन हथेली पर बनाई जाती है. ये डिजाइन पूजा, तीज-त्योहार और परिवार के फंक्शन के लिए बेहद सुंदर लगती है. इसे लगाने के बाद देखने वाले भी आपसे आर्टिस्ट का नाम पूछने लगेंगे.  

यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन 

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >