सोने के कंगनों में चाहिए कुछ नया? ये 6 सिंपल डिजाइन हैं स्टाइलिश और सदाबहार

Simple Gold Bangles Design: आजकल भारी कंगनों की जगह सिंपल गोल्ड बैंगल्स काफी पसंद किए जा रहे हैं. ऑफिस से लेकर शादी-पार्टी तक के लिए परफेक्ट, सोने के कंगनों के लेटेस्ट डिजाइन्स यहां देखें.

Simple Gold Bangles Design: सोने के कंगन महिलाओं की ज्वेलरी का ऐसा हिस्सा हैं, जो कभी फैशन से बाहर नहीं होता. आजकल भारी और ज्यादा वर्क वाले कंगनों की जगह सिंपल और एलिगेंट डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये न सिर्फ रोजाना पहनने में आरामदायक होते हैं, बल्कि शादी, त्योहार, ऑफिस और छोटी-बड़ी हर पार्टी में भी आसानी से मैच हो जाते हैं. अगर आप भी ऐसे गोल्ड बैंगल्स की तलाश में हैं जो स्टाइलिश होने के साथ लंबे समय तक ट्रेंड में रहें, तो ये डिजाइन (Simple Gold Bangles Design) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. 

प्लेन गोल्ड बैंगल्स

अगर आपको सादगी पसंद है, तो प्लेन गोल्ड बैंगल्स सबसे अच्छा ऑप्शन हैं. बिना किसी भारी डिजाइन के ये कंगन बेहद क्लासी लगते हैं. इन्हें साड़ी, सूट, कुर्ती या वेस्टर्न आउटफिट, हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से पहना जा सकता है. यही वजह है कि ये हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं. 

PC: Social Media

ट्विस्टेड डिजाइन बैंगल्स

सिंपल लेकिन थोड़ा अलग लुक चाहिए तो ट्विस्टेड डिजाइन वाले गोल्ड बैंगल्स चुन सकते हैं. इनमें हल्का घुमावदार पैटर्न बना होता है, जिससे कंगन का लुक अट्रैक्टिव लगता है. ये डिजाइन रोजाना पहनने के साथ-साथ छोटे फंक्शन के लिए भी बढ़िया माना जाता है. 

PC: Social Media

कटवर्क वाले बैंगल्स (Simple Gold Bangles Design)

कटवर्क डिजाइन वाले बैंगल्स हल्के होने के बावजूद काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं. इनमें बारीक नक्काशी या कट पैटर्न बना होता है, जो इन्हें स्टाइलिश बनाता है. अगर आप सिंपल और डिजाइनर लुक दोनों चाहती हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

PC: Social Media

मैट फिनिश गोल्ड बैंगल्स

इन दिनों मैट फिनिश ज्वेलरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. मैट फिनिश गोल्ड बैंगल्स की चमक हल्की होती है, जिससे इनका लुक बेहद एलिगेंट दिखाई देता है. ऑफिस जाने वाली महिलाएं और मिनिमल स्टाइल पसंद करने वाले लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं. 

PC: Social Media

टेक्सचर डिजाइन बैंगल्स

अगर आपको प्लेन बैंगल्स से थोड़ा अलग लुक चाहिए, तो टेक्सचर डिजाइन वाले गोल्ड बैंगल्स चुन सकती हैं. इन पर हल्के पैटर्न या उभरी हुई डिजाइन बनी होती है, जिससे बिना ज्यादा भारी लगे भी ये काफी अट्रैक्टिव नजर आते हैं. 

PC: Instagram

स्टोन के साथ सिंपल गोल्ड बैंगल्स

अगर आपको हल्की चमक पसंद है, तो छोटे स्टोन वाले सिंपल गोल्ड बैंगल्स अच्छे लगेंगे. इनमें बहुत ज्यादा स्टोन नहीं होते, इसलिए इनका लुक बैलेंस्ड और एलिगेंट बना रहता है. इन्हें त्योहार, फैमिली फंक्शन या पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है. 

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: रोज पहनने के लिए बेस्ट हैं ये एलिगेंट गोल्ड चेन, मिनिमल लुक को बना देंगी खास


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >