घर पर बनाएं शिकंजी प्रीमिक्स, मिनटों में तैयार करें ठंडी ताजगी भरी ड्रिंक

Shikanji Premix Recipe: घर पर बनाएं इंस्टेंट शिकंजी प्रीमिक्स और गर्मियों में पाएं झटपट ठंडा और ताजगी भरा ड्रिंक. इस आसान रेसिपी से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट शिकंजी तैयार कर सकते हैं, जो पूरी तरह से नेचुरल और स्टोर करने में भी आसान है.

Shikanji Premix Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी शिकंजी पीना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन हर बार ताजा बनाना थोड़ा समय ले सकता है. ऐसे में अगर आप घर पर ही शिकंजी प्रीमिक्स तैयार कर लें, तो जब चाहें झटपट स्वादिष्ट ड्रिंक बना सकते हैं. यह प्रीमिक्स पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता. आप इसे कुछ हफ्तों तक स्टोर भी कर सकते हैं. बस एक चम्मच प्रीमिक्स पानी में मिलाएं और आपकी ताजगी भरी शिकंजी तैयार. यह तरीका खासतौर पर बच्चों और मेहमानों के लिए बहुत उपयोगी है.

शकंजी प्रीमिक्स बनाने का सामान 

  • 1 कप चीनी पाउडर
  • ½ कप काला नमक
  • 2 बड़े चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ कप सूखा पुदीना पाउडर
  • ½ कप नींबू पाउडर (या सिट्रिक एसिड)

शिकंजी प्रीमिक्स बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में डालें.
  2. इन्हें अच्छे से मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे.
  3. तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भर लें.
  4. इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें.

शिकंजी बनाने का तरीका

  • 1 गिलास ठंडा पानी लें
  • 1–2 चम्मच प्रीमिक्स डालें
  • अच्छे से मिलाएं
  • चाहें तो बर्फ डालें
  • आपकी इंस्टेंट शिकंजी तैयार है!

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >