सावन में हेल्दी रहने का सीक्रेट, जानिए डाइट में क्या बदलना है

सावन में मौसम बदलने के साथ बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में सही खानपान आपकी सेहत का ध्यान रख सकता है. जानिए इस महीने क्या खाना चाहिए, किन चीजों से बचना चाहिए और कैसे पूरे सावन खुद को हेल्दी और फिट रखा जा सकता है.

Sawan Diet To Follow: सावन का महीना धार्मिक आस्था के साथ-साथ बदलते मौसम का भी समय होता है. इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और खानपान में बदलाव करते हैं. वहीं, बारिश और नमी की वजह से पाचन तंत्र पहले की तुलना में थोड़ा धीमा हो सकता है. ऐसे में अगर खाने-पीने का ध्यान न रखा जाए, तो पेट खराब होना, संक्रमण और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए सावन में हल्का, ताजा और घर का बना भोजन खाना बेहतर माना जाता है.

सावन में क्या खाएं?

सावन के महीने में हमेशा ताजा और गर्म खाना खाने की कोशिश करें. हल्की दाल, खिचड़ी, सूप और भाप में पकी सब्जियां आसानी से पच जाती हैं और पेट पर ज्यादा दबाव नहीं डालतीं. खाना बनाते समय अदरक, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और इलायची जैसे मसालों का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें. इनमें ऐसे गुण होते हैं जो पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.

इसके अलावा, बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं. अदरक, तुलसी और शहद से बनी हर्बल टी भी इस मौसम में शरीर को आराम देने में मदद कर सकती है. दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ भी पेट की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इन्हें ताजा और सीमित मात्रा में ही लें.

किन चीजों से करें परहेज?

बारिश के मौसम में खुले में मिलने वाले स्ट्रीट फूड से दूरी बनाना बेहतर है. नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया जल्दी पनप सकते हैं, जिससे पेट का संक्रमण हो सकता है. बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना भोजन भी पाचन को प्रभावित कर सकता है.

बरसात में बैंगन और कई पत्तेदार सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पालक, मेथी, लाल साग और पत्तागोभी जैसी सब्जियां अच्छी तरह साफ करके ही खानी चाहिए. अगर सफाई को लेकर भरोसा न हो, तो कुछ समय के लिए इनसे बचना बेहतर हो सकता है.

रिसर्च क्या कहती है?

कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, हल्का भोजन और समय-समय पर उपवास करने से पाचन तंत्र को आराम मिल सकता है. वहीं, खाद्य सुरक्षा से जुड़ी रिपोर्टों में भी बताया गया है कि बारिश और नमी वाले मौसम में भोजन में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. इसलिए साफ-सफाई, ताजा भोजन और संतुलित डाइट अपनाना इस मौसम में सबसे जरूरी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज सावन में क्या खाएं? डाइटीशियन ने बताया सही डाइट प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >