सावन में हुआ है बच्चे का जन्म, तो भोलेनाथ से जुड़े ये नाम देखें

Sawan Baby Names: सावन के पवित्र महीने में जन्में बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं प्यारा नाम? भगवान शिव और सावन से जुड़े इन यूनिक और अर्थपूर्ण बेबी नेम्स की लिस्ट देखें.

Sawan Baby Names: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली, बारिश और भक्ति का माहौल देखने को मिलता है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. ऐसे में अगर आपके घर भी सावन के महीने में नन्हा मेहमान आया है, तो बच्चे का नाम भी इस खास महीने से जुड़ा रखना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो सुनने में प्यारा होने के साथ-साथ खास अर्थ भी रखता हो, तो यहां दिए नामों पर नजर डाल सकते हैं. 

Sawan Baby Names: बेटे के लिए भगवान शिव से जुड़े नाम

शिवांश - भगवान शिव का अंश

शिवाय - भगवान शिव का एक नाम

शिवेंद्र - शिव से जुड़ा हुआ और शुभ

रुद्र - भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम

रुद्रांश - रुद्र का अंश

शंकर - कल्याण करने वाले भगवान शिव

शंभव - भगवान शिव से जुड़ा नाम

महेश - महादेव का एक नाम

नीलकंठ - भगवान शिव का नाम

सोमेश - चंद्रमा के स्वामी, शिव का एक नाम

त्र्यंबक - तीन नेत्रों वाले भगवान शिव

अभय - निडर और निर्भय

ओंकार - पवित्र ‘ॐ’ से जुड़ा ना

कैलाश - भगवान शिव के निवास स्थान से जुड़ा नाम

PC: AI Generated

Sawan Baby Names: बेटी के लिए प्यारे और शुभ नाम

शिवानी - देवी पार्वती का नाम और शिव से जुड़ा हुआ

शिवांगी - शिव का अंश या शिव से जुड़ी हुई

ईशानी - देवी पार्वती का एक नाम

गौरी - माता पार्वती का सुंदर नाम

उमा - माता पार्वती का एक नाम

पार्वती - भगवान शिव की अर्धांगिनी का नाम

भवानी - माता पार्वती का एक नाम

शांभवी - भगवान शंभु से जुड़ा नाम

आर्या - देवी का एक नाम, जिसका अर्थ श्रेष्ठ भी माना जाता है

मेघा - बादल से जुड़ा प्यारा नाम

वृष्टि - बारिश या वर्षा

PC: Freepik

नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

बच्चे का नाम छोटा, बोलने में आसान और अर्थपूर्ण हो तो ज्यादा अच्छा रहता है. नाम रखने से पहले उसका सही अर्थ और उच्चारण भी जरूर देख लें. सावन में जन्मे बच्चे के लिए रखा गया नाम अगर इस पावन महीने, भगवान शिव या प्रकृति से जुड़ा हो, तो वह बच्चे की पहचान को और भी खास बनाता है.

यह भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न और क्यूट नाम? इन 30 नामों को सुनते ही हर कोई करेगा तारीफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >