सत्तू शरबत गर्मियों की तपिश मिटाए, शरीर को दे ताजगी

Sattu Sharbat For Summer: गर्मी में सत्तू शरबत एक ठंडक देने वाला और ऊर्जा बढ़ाने वाला पेय है. सत्तू, नींबू, काला नमक और चीनी से तैयार यह ड्रिंक प्यास बुझाने के साथ पाचन में भी मदद करता है.

Sattu Sharbat For Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों की जरूरत होती है. ऐसे में सत्तू शरबत एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प है. सत्तू, जो कि भुने हुए चने का पाउडर होता है, शरीर को तुरंत ताकत और गर्मी से राहत देता है. यह पेय न केवल प्यास बुझाता है बल्कि पेट को भी हल्का और तृप्त महसूस कराता है. सत्तू शरबत बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको केवल ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है क्यूंकी सत्तू का शरबत घर में रखे हुए चीजों से बनकर तैयार हो जाता है. ये ड्रिंक गर्मियों के लिए बेहद की खास होती है. 

सत्तू शरबत बनाने के लिए सामान 

  • सत्तू- 250 ग्राम 
  • प्याज- 1 बारीक टुकड़ों में कटे हुए 
  • हरी मिर्च- 2 बारीक टुकड़ों में कटे हुए 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच 
  • काला नमक- ½ चम्मच 
  • चीनी- ½ चम्मच 
  • बर्फ के कुछ टुकड़े 

सत्तू शरबत बनाने की विधि

  1. एक गिलास ठंडे पानी में 2 बड़े चम्मच सत्तू डालें.
  2. इसमें 1 छोटा चम्मच काला नमक और स्वादानुसार चीनी मिलाएं.
  3. अच्छी तरह से घोलें ताकि कोई गुठली न रहे.
  4. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और थोड़ी पुदीना पत्तियों से सजाएं.
  5. इसके बाद इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालें. 
  6. ठंडा-ठंडा परोसें.

इस ड्रिंक को रोजाना पिएं तो शरीर में ठंडक, ऊर्जा और पाचन शक्ति दोनों बढ़ती हैं. सत्तू शरबत खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी लाभकारी है. यह गर्मियों की तपती धूप में आपको तुरंत तरोताजा कर देता है. इसे पीने के कई और फायदे होते है. कई जगह पर लोग इसे नाश्ते के तौर पार भी पीते है, ऐसा करने से दिन भर शरीर में ऊर्जा जैसा महसूस होता है.

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >