Sabudana Uttapam Recipe: बोरिंग ब्रेकफास्ट को दें हेल्दी और टेस्टी ट्विस्ट, इस तरह झटपट तैयार करें साबूदाना उत्तपम

Sabudana Uttapam Recipe: साबूदाना उत्तपम न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह पेट पर हल्का और पचने में आसान भी है. आप इसे घर पर कभी भी झटपट बना सकते हैं. तो अगली बार जब आप ब्रेकफास्ट में कुछ नया और हेल्दी बनाने की सोचें, तो इस आसान साबूदाना उत्तपम रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

Sabudana Uttapam Recipe: अगर आप नाश्ते में रोज-रोज वही डोसा, पराठा या पोहा खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ नया और हेल्दी साबूदाना उत्तपम जरूर करें. यह रेसिपी टेस्ट में लाजवाब होने के साथ-साथ पेट पर लाइट और एनर्जी से भरपूर होती है. साबूदाना वैसे तो व्रत और उपवास में ज्यादा खाया जाता है, लेकिन इसे आप डेली के नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और आलू आपको लंबे समय तक एनर्जी देते हैं, जबकि दही और सब्जियां इसे और भी हेल्दी बना देती हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

साबूदाना उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप 4 से 5 घंटे भिगोया हुआ
  • आलू – 2 मीडियम साइज के उबले और मैश किए हुए
  • दही – आधा कप
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल/घी – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

साबूदाना उत्तपम बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इस बात का ख्याल रखें कि पानी की मात्रा ज्यादा न हो, वरना साबूदाना चिपचिपा हो जाएगा.
  • अब भीगा हुआ साबूदाना हल्के हाथ से दबाकर चेक करें. अगर साबूदाना आसानी से दब जाए तो यह इस्तेमाल के लिए तैयार है. इसके बाद इसमें मैश किए हुए आलू, दही और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • अब तैयार मिश्रण में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण न तो ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवा या पैन को गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. अब एक कड़छी घोल डालकर गोल आकार में फैला दें. ध्यान रखें कि उत्तपम ज्यादा पतला न बने. अब ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें और मडियूम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंक लें. इसी तरह बाकी उत्तपम भी तैयार कर लें.
  • गरमा-गरम साबूदाना उत्तपम को नारियल चटनी, मूंगफली की चटनी या दही के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >