Royal Wedding Look: शादी का सीजन आते ही हर किसी की चाहत होती है कि वह सबसे अलग और खास दिखे. खासकर महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं और चाहती हैं कि उनकी पर्सनालिटी में रॉयल टच नजर आए. लेकिन कई बार सही जानकारी के अभाव में हम अपनी स्टाइलिंग में छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं. अगर आप भी किसी शादी में जाने की तैयारी कर रही हैं और चाहती हैं कि आपका लुक एलिगेंट, ग्रेसफुल और रॉयल लगे, तो कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. सही आउटफिट, मेकअप और कॉन्फिडेंस के साथ आप हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं.
सही आउटफिट का चुनाव करें
शादी में जाने के लिए अपने आउटफिट का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें. भारी कढ़ाई वाले लहंगे, साड़ी या अनारकली सूट हमेशा रॉयल लुक देते हैं. रंगों में गोल्डन, मरून, रॉयल ब्लू या पेस्टल शेड्स चुनें, जो आपको एलिगेंट बनाते हैं.
ज्वेलरी से बढ़ाएं शान
रॉयल लुक के लिए ज्वेलरी बेहद जरूरी है. कुंदन, पोल्की या टेम्पल ज्वेलरी आपके लुक को क्लासी बनाती है. ध्यान रखें कि ओवरलोड न करें। एक स्टेटमेंट पीस ही काफी होता है.
मेकअप रखें सटल और ग्लोइंग
बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने के बजाय ग्लोइंग और नैचुरल मेकअप अपनाएं. ड्यूई फाउंडेशन, हल्का हाईलाइटर और न्यूड लिपस्टिक आपको ग्रेसफुल लुक देगा.
हेयरस्टाइल का रखें खास ध्यान
सिंपल बन, सॉफ्ट कर्ल्स या ब्रेडेड हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को कम्प्लीट कर देते हैं. चाहें तो गजरा या हेयर एक्सेसरी भी जोड़ सकती हैं.
फुटवियर और एक्सेसरीज
आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर चुनें. क्लच बैग या पोटली बैग आपके लुक में चार चांद लगा सकता है.
आत्मविश्वास है सबसे बड़ा फैशन
सबसे जरूरी बात आपका कॉन्फिडेंस. चाहे आप जो भी पहनें, उसे आत्मविश्वास के साथ कैरी करें, तभी आप सच में रॉयल दिखेंगी.
यह भी पढ़ें: सिंपल लेकिन स्टाइलिश तरीके से बनाएं ये 3 खूबसूरत बन
यह भी पढ़ें: छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट फैशन हैक, अब दिखेंगी लंबी और स्लिम
