Paneer Kalimirch Recipe: पनीर इंडियन फैमिली में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. वेज लोगों का यह सबसे पसंदीदा ऑप्शन है. लेकिन अगर आप रोज की लाल-पीली ग्रेवी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज आप पनीर कालीमिर्च जो की रेस्टोरेंट स्टाइल डिश है की रेसिपी ट्राइ करें. शेफ संज्योत कीर की यह खास रेसिपी अपनी क्रीमी सफेद ग्रेवी और ताजी कुटी कालीमिर्च के तीखे-खुशबूदार स्वाद के लिए जानी जाती है. इसे नान, तंदूरी रोटी या लच्छा पराठा के साथ सर्व कर सकते है.
पनीर कालीमिर्च बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 3 मोटे कटे प्याज
- 25-30 काजू
- 1 टेबलस्पून खरबूजे के बीज
- 2 इंच अदरक
- 15-20 लहसुन की कलियां
- 2 हरी मिर्च
- 2 तेज पत्ता
- 1 काली इलायची
- 2-3 हरी इलायची
- 1 दालचीनी टुकड़ा
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1-1.5 छोटा चम्मच ताजी कुटी काली मिर्च
- 2 टेबलस्पून मक्खन
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 300-350 ग्राम पनीर (टुकड़ों में)
- 2 टेबलस्पून धनिया डंठल
- कसूरी मेथी पाउडर
- गरम मसाला
पनीर कालीमिर्च बनाने की आसान रेसिपी (Paneer Kalimirch Recipe)
सबसे पहले एक पैन में प्याज, काजू, खरबूजे के बीज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, तेज पत्ता, इलायची और दालचीनी डालकर पानी के साथ 10–12 मिनट उबाल लें. साबुत मसाले निकालकर मिश्रण ठंडा करें और फिर इसे पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें.
अब पैन में मक्खन और थोड़ा तेल गरम करें. इसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया डंठल डालकर हल्का भूनें. फिर तैयार प्यूरी डालें, नमक और चीनी मिलाएं. अब इसमें ताज़ी कुटी काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं.
दूसरी तरफ पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें और ग्रेवी में डाल दें. ऊपर से कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर हल्के से मिलाएं.गरमा-गरम पनीर कालीमिर्च को नान या पराठे के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: शाम में नाश्ते में खाना है कुछ चटपटा तो बनाएं चिली गार्लिक पनीर सैंडविच
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ नोट करें शेफ संज्योत कीर की चटपटी रेसिपी
