गैस से राहत पाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया ये मैजिकल शॉट

Instant Remedy For Gas: पेट में गैस और मरोड़ होना अनकंफर्टेबल और परेशान करने वाला होता है. अगर आप इससे तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो यहां बताए गए तरीके को ट्राई कर सकते हैं.

Instant Remedy For Gas: पेट की समस्या जैसे गैस, ब्लोटिंग, खाना अच्छे से नहीं पचना की वजह से मूड फ्रेश फील नहीं होता है. जब पेट ठीक नहीं रहता, तो पूरा दिन भी अच्छा नहीं गुजरता है. कभी जल्दी-जल्दी खाने की आदत, कभी ज्यादा तला-भुना खाना या फिर देर से खाना पेट में गैस बनने की समस्या को बढ़ा देते हैं. इसके चलते पेट भारी लगना, दर्द होना, डकार आना और बेचैनी जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं. ऐसे में लोग राहत पाने के लिए अलग-अलग घरेलू उपाय और तरीके अपनाते हैं, जिससे कि गैस से छुटकारा मिल सके. अगर आप भी ऐसे ही किसी उपाय की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस उपाय को न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @shweta_shah_nutritionist पर एक पोस्ट में शेयर किया है. श्वेता शाह के अनुसार गैस से राहत पाने के लिए आप 2 मिनट मैजिकल शॉट से इंस्टेंट राहत पा सकते हैं. आप बस एक शॉट लें और आपको हल्का महसूस होगा. 

मैजिकल शॉट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

आधा नींबू का रस

1 चुटकी हींग

1 चुटकी काली मिर्च

आधा कप गुनगुना पानी

कैसे इस्तेमाल करें?

आप गिलास में गुनगुना पानी को लें. इसमें आप नींबू का रस, चुटकी हींग और काली मिर्च को डालकर मिक्स कर लें. धीरे-धीरे पिएं. 

इस ड्रिंक से मिलने वाले फायदे?

ये ड्रिंक पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है. 

अगर आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की प्रॉब्लम है तो इससे राहत दिलाता है. 

डाइजेशन को तुरंत बेहतर बनाता है. 

अगर आपको ज्यादा गैस बन रही है तो दिन में 2 बार लें, नहीं तो 1 बार ही काफी है. 

ये भी पढ़ें: Night Routine for Stress Relief: 10 मिनट का शटडाउन रूटीन, रात की थकान होगी छूमंतर, सुबह महसूस करेंगे गजब की एनर्जी

ये भी पढ़ें: Stress Relief Tips: ऑफिस के काम से बढ़ गया है स्ट्रेस? मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 मिनट का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >