Relationship Tips: इस तरह के लड़के रिलेशनशिप में कर सकते हैं चीट

Relationship Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक रिलेशनशिप में रहते हुए भी काफी आसानी से अपन पार्टनर को चीट कर सकते हैं.

Relationship Tips: जब भी लड़कियां एक नये रिश्ते में आती हैं तो उनके दिमाग में यह ख्याल नहीं आता है कि आगे चलकर उन्हें चोट पहुंचने वाली है. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि हम जिनपर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही हमें सबसे ज्यादा चोट पहुंचाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लड़कियों के लिए काफी काम की होने वाली हैं जो इस समय एक रिश्ते में हैं और किसी भी कारण से अपने बॉयफ्रैंड पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके बॉयफ्रेंड में दिखे तो सतर्क हो जाने की जरूरत है. इस तरह के लड़के किसी भी रिलेशनशिप में चीट कर सकते हैं. तो चलिए लड़कों के इन लक्षणों के बारे में जानते हैं.

स्मूद बातें करने वाले

इस तरह के जो लड़के होते हैं वे अपनी बातों से आपको काफी आसानी से स्पेशल फील करवाना जानते हैं. इन्हें बातों को बनाकर कहना अच्छे से आता है. इस तरह के जो लड़के होते हैं आत्मविश्वास से भरे होते हैं और काफी चार्मिंग भी लगते हैं. ये सभी चीजें अच्छी तो होती हैं लेकिन, समस्या तब आती है जब वे अपने इस टैलेंट का इस्तेमाल सभी पर करने लगते हैं. उनकी इसी खूबी की वजह से वे ज्यादा देर तक किसी के साथ लॉयल नहीं रह पाते हैं.

रिलेशनशिप टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Relationship Tips: कहीं आपका पार्टनर तो नहीं कर रहा आपको चीट? इन संकेतों से लगाएं पता

Also Read: Relationship Tips: रिलेशनशिप में रहकर कभी भी न करें ये गलतियां, टूट सकता है रिश्ता

जो हमेशा बिजी रहते हैं

इस तरह के जो लड़के होते हैं वे हर समय व्यस्त रहने का दावा करते हैं. कभी अपने काम में तो कभी अपने दोस्तों के साथ. इनके लिए आप कभी भी प्रियोरिटी लिस्ट में नहीं आते हैं. इस तरह के जो लड़के होते हैं वे आखिरी समय पर प्लान कैंसिल कर देते हैं लेकिन इनके पास अन्य कामों को करने के लिए हमेशा ही समय होता है. जब कोई आपको लेकर सीरियस होता है तो वह आपके लिए कितने भी व्यस्त शिड्यूल में समय निकालता है. अगर आपके बॉयफ्रेंड के पास आपके लिए कभी भी समय नहीं है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए.

अटेंशन की भूख

ऐसे लड़के जिन्हें दूसरों से तारीफें सुनने की आदत हो या फिर अच्छा लगता हो वह सिर्फ आपसे ही नहीं, बल्कि जो भी उसकी तारीफ करेगा उससे बात करने लग जाएगा. बात चाहे सोशल मीडिया की हो या फिर आमने सामने बैठकर इस तरह के लड़कों को अपने ईगो को बूस्ट करने के लिए तारीफ सुनने में अच्छा लगता है. इस तरह के लड़के हमेशा वेलिडेशन की तलाश में रहते हैं जिस वजह से अक्सर आपको चीट भी कर देते हैं.

सीक्रेट रखने वाला

कुछ ऐसे लड़के भी होते हैं जो हमेशा अपने फोन, सोशल मीडिया अकॉउंटस और यहां तक कि वह कहां जा रहा है इस तरह की चीजों को आपसे छुपाकर रखता है. आज जब भी उससे सवाल करते हैं तो वह डिफेंस मोड में आ जाता है और जवाब भी नहीं देता है. एक जो रिश्ता होता है वह ईमानदारी और खुलकर बात करने पर निर्भर करता है. अगर आपका पार्टनर आपसे चीजों को छिपाता है तो यह एक संकेत हो सकता है कि वह आपको चीट कर रहा है.

Also Read: Relationship Tips: क्या आप और आपका पार्टनर साथ रहने के लिए ही बने हैं? इन संकेतों से लगाएं पता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >