Relationship Tips: अगर आप आने वाले समय में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. शादी करने से पहले अपने पार्टनर के साथ कुछ चीजों को लेकर बात कर लेना या फिर अच्छी तरह से विचार कर लेना एक काफी महत्वपूर्ण कदम है. अपने पार्टनर के साथ कई बातों की चर्चा कर आप अपने रिश्ते को और भी लंबा बना सकते हैं. आज हम आपको 5 ऐसे टॉपिक्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आपको अपने पार्टनर के साथ शादी से पहले डिस्कस कर लेना चाहिए. तो चलिए डीटेल से जानते हैं के बारे में.
इनकम और फाइनेंस
फिनांशियल प्लानिंग की कमी विवाह में दरार का एक आम कारण है. जब शादी करने की बात आती है तो फिनांशियल मामलों पर विचार करना एक अहम फैक्टर है. एक रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को अपना वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए इकोनोमिक तौर पर स्टेबल और सिक्योर होना चाहिए. संघर्ष और गलतफहमी से बचने के लिए उधारी, इनकम, लोन और इन्वेस्टमेंट के बारे में चर्चा काफी जरूरी है.
ड्रीम्स ऐंड गोल्स
अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं तो अपने पार्टनर से अपने फ्यूचर गोल्स और ड्रीम्स को शेयर करें और उनसे भी इस बारे में जानने की कोशिश करें. शादी के बाद दोनों ही पार्टनर्स को एक दूसरे के गोल्स और ड्रीम्स को अचीव करने में मदद करने की जरूरत होती है इसलिए पहले से ही इसपर चर्चा कर लेना जरूरी होता है. एक सपोर्टिव मैरिज के लिए एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत होती है और यह जॉइंट वेंचर्स और आपस में मिलकर कोशिश करने से आती है.
फैमिली बैकग्राउंड और कल्चर
शादी के बंधन में बंधने से पहले अपने पार्टनर के सोशल स्टेटस और फैमिली बैकग्राउंड पर विचार करना जरुरी है. एक-दूसरे के कल्चर, ट्रेडिशन और फैमिली वैल्यूज को समझना एक कम्पलीट रिलेशनशिप डेवलप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. किसी रिश्ते के शुरुआती स्टेज में सांस्कृतिक मतभेदों को पहचानना और एक-दूसरे के परिवार के साथ मेल-मिलाप करना चाहिए.
करियर को लेकर चर्चा
अगर आप शादी के बंधन में बंधने जा रहे है तो उससे पहले अपने पार्टनर के साथ करियर को लेकर चर्चा जरूर कर लें. आप जिस तरह की नौकरी करते हैं वह आपके निजी जीवन और रिश्तों पर असर डाल सकता है. कुछ जॉब प्रोफाइल ट्रांसफर और किसी भी समय काम करने की डिमांड करते हैं. ऐसे में नौकरी की प्रायोरिटीज और चैलेंजेस के बारे में चर्चा वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने में अहम भूमिका निभाती है. एक रिश्ते में दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे के करियर ऑप्शंस का सपोर्ट करना चाहिए.
फैमिली प्लानिंग
शादी से पहले फैमिली प्लानिंग एक महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे नजरअंदाज करने पर तलाक और सेपरेशन हो सकता है. शादी से पहले फैमिली प्लानिंग के बारे में खुली चर्चा कर लेनी चाहिए. कपल्स को माता-पिता बनने और फैमिली प्लानिंग के ऑप्शन पर विचार करना चाहिए.
