Relationship Tips: क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपका रिश्ता पहले की तरह नहीं रहा है? छोटी-छोटी बातें भी अब बड़ी लगने लगी हैं और कारण न होते हुए भी दिलों के बीच दूरी बढ़ने लगी है. अक्सर हमें ऐसा लगता है कि रिश्ते में जो दूरी आयी है वह अचानक आयी है, लेकिन असलियत तो यह है कि इसकी शुरुआत हर दिन की कुछ छोटी आदतों से ही होती है. अगर इन आदतों को समय रहते सुधार न लिया जाए तो रिश्ते की मिठास कुछ ही समय में खत्म हो जाती है. इसके अलावा रिश्ते में प्यार की जगह पर सिर्फ नाराजगी ही बच जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप आज ही सुधार लेते हैं, तो रिश्ते को टूटकर बिखरने से बचा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
कम्युनिकेशन की कमी बनती है बड़ी समस्या
जब आप एक रिश्ते में होते हैं तो एक-दूसरे से खुलकर बात करना आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपका पार्टनर अपनी बातों को आपसे छुपाने लगा है या फिर आपकी बातों को नजरअंदाज कर रहा है, तो इससे रिश्ते मैं गलतफहमियां बढ़ने लगती है और दूरियां भी महसूस होने लगती है. कई बार बात न करने की वजह से झगड़े भी बढ़ जाते हैं. रिश्ते को बचाकर रखने के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे से किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
हर बात पर शक करना
अगर आपका पार्टनर हर बात पर शक करने लग गया है, तो आगे चलकर यह आदत रिश्ते के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. अपने पार्टनर से बार-बार सवाल करना, फोन में झांकना या फिर बिना वजह उसपर शक करना, रिश्ते में भरोसे को पूरी तरह से खत्म कर देता है. अगर आप एक मजबूत रिश्ता बनाना चाहते हैं तो पार्टनर पर भरोसा करना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है.
रिस्पेक्ट की कमी से रिश्ता होता है खत्म
किसी भी रिश्ते अगर आप स्मूद चलाना चाहते हैं तो उसमें रिस्पेक्ट का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपका पार्टनर आपकी बातों की, इमोशंस की या फिर फैसलों की इज्जत नहीं करता है, तो आपको इसकी वजह से बुरा जरूर लगेगा. जब आप बार-बार अपमानित होते हैं, तो रिश्ता कुछ ही समय में कमजोर हो जाता है. अगर आप एक रिलेशनशिप में हैं तो एक-दूसरे की इज्जत जरूर करें.
गुस्से पर कंट्रोल न होना
गुस्सा आना एक स्वाभाविक बात है, लेकिन अगर आप या फिर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर भी हद से ज्यादा गुस्सा करता है, तो यह आदत आपके रिश्ते के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है. जब गुस्से में कोई बात कही जाती है तो वह दिल को अंदर तक चोट पहुंचाता है और रिश्ते में दूरियों को भी बढ़ा देता है. ऐसा ना हो इसलिए अपने गुस्से को कंट्रोल करना सीखें और साथ ही शांति से बात करना भी.
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें
