Relationship Tips: रिश्ता चाहे कोई भी हो लेकिन अगर वह टूट जाए, तो इसका दुख बहुत ही ज्यादा महसूस होता है. खासकर जब बात ब्रेकअप की होती है, तो इसकी वजह से अक्सर एक इंसान सिर्फ मेंटली नहीं बल्कि इमोशनली भी पूरी तरह से टूट जाता है. ब्रेकअप के बाद सिर्फ दिल नहीं बल्कि दिमाग भी काम करना बंद कर देता है और इसी वजह से हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे हमारा दर्द कम होने की जगह पर और भी ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आपका ब्रेकअप भी हाल ही में हुआ है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको ब्रेकअप के बाद की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ब्रेकअप के दर्द को कम करने की जगह पर इसे और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करेंगे. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
अपने एक्स की जासूसी करना
ब्रेकअप के बाद सबसे कॉमन गलती जो लोग करते हैं, वह है अपने एक्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बार-बार चेक करना. वह कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, या उनके नए दोस्त कौन बने हैं, यह सब जानने की इच्छा आपको अंदर से और भी ज्यादा परेशान करेगी. जब आप उन्हें खुश देखते हैं, तो आपका पुराना जख्म फिर से हरा हो जाता है. इसलिए, अगर आप खुद को संभालना चाहते हैं तो उन्हें तुरंत अपने एक्स को अनफॉलो या ब्लॉक कर दें.
खुद को अकेलेपन के अंधेरे में धकेलना
दिल टूटने के बाद कुछ लोगों की आदत होती है कि वे खुद को एक कमरे में बंद कर लेते हैं। वे न तो किसी से बात करते हैं और न ही घर से बाहर निकलते हैं. शुरुआत में कुछ दिन अकेले बिताना ठीक है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना आपके मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है. लंबे समय तक ऐसी कंडीशन में रहने की वजह से आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं. ऐसे समय में आपको अपने परिवार और अच्छे दोस्तों के साथ समय ज्यादा से ज्यादा बिताना चाहिए.
तुरंत एक नए रिलेशनशिप में आ जाना
कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने पुराने दर्द को भुलाने के चक्कर में बहुत ही जल्दी एक नए इंसान के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं. कॉमन लैंग्वेज में इसे रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता है. यह एक बहुत बड़ी गलती है क्योंकि अभी आप पूरी तरह से ठीक भी नहीं हुए होते हैं. ऐसे में आप नए इंसान के साथ भी जस्टिस नहीं कर पाते और जाने-अनजाने अपने पुराने रिश्ते की तुलना नए वाले रिश्ते से करने लगते हैं. खुद को थोड़ा समय दें और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही आगे बढ़ें.
शराब या अन्य बुरी आदतों का सहारा लेना
अक्सर हमने फिल्मों में यह देखा है कि ब्रेकअप होने के बाद लोग शराब या फिर किसी तरह के नशे का सहारा लेने लगते हैं. यह फिल्म तक ही ठीक है, असर जिंदगी में शराब या फिर कोई भी और नशा आपके दर्द को मिटाने की जगह पर और भी ज्यादा बढ़ा देता है. जब आप ड्रिंक करते हैं, तो अपनी तकलीफों को कुछ समय या फिर घंटों के लिए ही भूलते हैं, लेकिन जब आप दोबारा होश में आते हैं तो आपको यह दर्द और भी ज्यादा महसूस होने लगता है. शराब और नशे की आदत आपकी हेल्थ और करियर दोनों को ही बर्बाद कर सकता है.
बदले की भावना रखना या खुद को नुकसान पहुंचाना
गुस्से और तकलीफ की वजह से कई बार लोग अपने एक्स पार्टनर से बदला लेने की प्लानिंग करने लगते हैं या फिर खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश करते हैं. आपको यह समझना होगा कि किसी और को सजा देने के चक्कर में आप अपनी जिंदगी खराब कर रहे हैं. सबसे बड़ा बदला यह है कि आप अपनी जिंदगी में सफल बनें और खुश रहें. खुद से प्यार करना सीखें और पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें.
ये भी पढ़ें: क्या हर बात पर सलाह देना आपके रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर रहा है? जानिए पूरी सच्चाई
