लिपस्टिक खरीदने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट, सांवली त्वचा पर सबसे ज्यादा खिलेंगे ये 5 लिपस्टिक शेड्स

Lipstick for Dusky Skin: सही लिपस्टिक शेड चुनने से मेकअप का पूरा लुक निखर सकता है, खासकर अगर आपकी त्वचा सांवली है. ऐसे में जानिए 5 ऐसे लिपस्टिक शेड्स, जो आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को उभारते हैं और हर मौके पर शानदार लुक देते हैं.

Lipstick for Dusky Skin: सही लिपस्टिक शेड आपके पूरे लुक को बदल सकता है. लेकिन अक्सर सांवली त्वचा वाली महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि कौन-सा रंग उन पर सबसे अच्छा लगेगा. कई बार सिर्फ ट्रेंड देखकर खरीदा गया शेड चेहरे को फीका दिखाने लगता है. ऐसे में ऐसे रंग चुनना बेहतर होता है जो आपकी स्किन टोन को और निखारें. अगर आपकी त्वचा सांवली (Dusky Skin) है, तो ये 5 लिपस्टिक शेड्स आपकी मेकअप किट में जरूर होने चाहिए.

कॉफी ब्राउन (Coffee Brown)

Coffee Brown Lipstick Shade (Pc: AI Image)

कॉफी ब्राउन एक क्लासी और एवरग्रीन शेड है. ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह बेहतरीन माना जाता है. यह रंग चेहरे को नेचुरल और एलिगेंट लुक देता है.

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा खर्च के चमकेगा चेहरा, हल्दी से बने ये फेस पैक आ सकते हैं आपके काम

बर्न्ट ऑरेंज (Burnt Orange)

Burnt Orange for Dusky Skin (PC: Image)

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो बर्न्ट ऑरेंज या टेराकोटा शेड चुन सकती हैं. यह गर्माहट लिए हुए रंग है, जो सांवली त्वचा की चमक को और उभारता है. खासकर दिन के समय और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ यह शेड बेहद खूबसूरत लगता है.

ब्रिक रेड (Brick Red)


Brick Red for Dusky Skin Tone (PC: AI Image)

अगर आपको रेड लिपस्टिक पसंद है, तो ब्रिक रेड सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें हल्का ब्राउन टोन होता है, जो सांवली त्वचा पर बेहद खूबसूरत लगता है. यह शेड पार्टी से लेकर शादी तक हर मौके पर आपके लुक में चार चांद लगा सकता है.

वॉर्म कैरेमल न्यूड (Warm Caramel Nude)

Warm Caramel Nude Lipstick (PC: AI Image)

अगर आपको न्यूड लिपस्टिक पसंद है, तो हल्के पिंक की बजाय वॉर्म कैरेमल न्यूड चुनें. यह आपकी स्किन टोन के साथ आसानी से ब्लेंड हो जाता है और होंठों को फीका नहीं दिखाता.

डीप वाइन (Deep Wine)

Deep Wine for Dusky Skin (PC: AI Image)

फेस्टिव सीजन, डिनर डेट या किसी खास मौके के लिए डीप वाइन शेड शानदार विकल्प है. यह लिपस्टिक चेहरे को रिच और ग्लैमरस लुक देती है और सांवली त्वचा पर बेहद आकर्षक नजर आती है.

यह भी पढ़ें: चेहरे के डार्क स्पॉट्स बिगाड़ रहे हैं आपका लुक, लड़के आज ही अपनाएं ये टिप्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >